गरीबी उन्मूलन का अनुभव चीन और दुनिया दोनों का साझा है

2022-10-29 17:30:18

सटीक गरीबी उन्मूलन का अर्थ है गरीब क्षेत्रों के विभिन्न वातावरणों और गरीब लोगों की विभिन्न स्थितियों के अनुसार वैज्ञानिक और प्रभावी तरीके से गरीब लोगों की सटीक पहचान, सटीक सहायता और सटीक प्रबंधन करना।

दरअसल, 3 नवंबर 2013 को, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने हूनान प्रांत के ह्वायुआन काउंटी के शीपातोंग गांव की यात्रा के दौरान पहली बार सटीक गरीबी उन्मूलन की विचारधारा को प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि गरीब-सहायता के दौरान व्यावहारिक दृष्टिकोण से स्थानीय स्थिति के अनुसार अलग-अलग दिशा दी जानी चाहिए।

शीपातोंग गांव एक सुदूर पहाड़ी इलाके में स्थित है, जहां म्याओ जनजाति की आबादी सबसे घनी है। वर्ष 2013 में गांव में गरीबी दर 57 प्रतिशत थी। उसी वर्ष नवंबर में, शी चिनफिंग ने शीपातोंग गांव का दौरा किया। उन्होंने गांववासियों के घर जाकर उनसे आय-व्यय का हिसाब पूछा, परेशानियों व योजनाओं के बारे में जाना, और अनाज भंडार, कमरों व रसोईघर का जायजा लिया। शी चिनफिंग ने गांववासियों को विश्वास बढ़ाकर मेहनत से बेहतर जीवन बनाने के लिए प्रोत्साहन किया।

सटीक गरीबी उन्मूलन से शीपातोंग गांव में अत्यंत भारी परिवर्तन देखने को मिला। सिलसिलेवार उदार नीति के तहत शीपातोंग गांव में ग्रामीण पर्यटन, आड़ू, कीवी, कढ़ाई, पहाड़ी सोता पानी और चीनी औषधि रोपण आदि व्यवसाय का विकास हुआ। प्रति व्यक्ति सालाना आय वर्ष 2013 में 1,688 युआन से बढ़कर वर्तमान में 23,505 युआन हो गई है। शीपातोंग गांव वर्ष 2016 में गरीबी की दलदल से बाहर निकल आया था।

करोड़ों गरीब किसानों का जीवन बेहतर बनाने के इस मुद्दे पर शी चिनफिंग हमेशा ध्यान देते हैं। उन्होंने कई बार गरीबी उन्मूलन पर भाषण दिए। शी चिनफिंग ने कहा कि गरीबी उन्मूलन बढ़ाने के रास्ते पर कोई भी पीछे नहीं रहना चाहिए। जब तक अंतिम परिवार या व्यक्ति के जीवन की मूल समस्या का समाधान नहीं हो जाता, हम शांत नहीं रहेंगे।

चीन ने सभी नागरिकों के समान प्रयासों से वर्ष 2021 में गरीबी उन्मूलन में पूर्ण विजय प्राप्त की। चीन ने 8 वर्षों में करीब 10 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला। सभी 823 गरीब काउंटियों को गरीबी से मुक्ति मिली। चीन ने नए युग में पूर्व निर्धारित समय के अनुसार गरीबी उन्मूलन का लक्ष्य हासिल किया और 10 साल पहले ही संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास एजेंडा 2030 में निर्धारित लक्ष्य को हासिल कर लिया।

सटीक गरीबी उन्मूलन का अनुभव न सिर्फ चीन के लिए बल्कि पूरी दुनिया के लिए भी महत्वपूर्ण है। गरीबी की समस्या को दूर करने के लिए चीन ने दुनिया को अपना ज्ञान और प्रस्ताव दिया। वर्ष 2018 में, 73वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा ने ग्रामीण गरीबी को समाप्त करने के लिए एक प्रस्ताव पारित किया। इसमें सटीक गरीबी उन्मूलन की विचारधारा को शामिल किया गया था। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि चीन का अनुभव अन्य विकासशील देशों के लिए बहुत उपयोगी है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम