चीनी शैली का आधुनिकीकरण विश्व शांति और स्थिरता बनाए रखने का मजबूत समर्थन

2022-10-28 19:22:29

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 28 अक्तूबर को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीनी शैली का आधुनिकीकरण विश्व शांति और स्थिरता बनाए रखने को मजबूत समर्थन देगा, मानव सभ्यता की प्रगति बढ़ाने में व्यापक संभावना देगा और मानव जाति के निरंतर विकास में महत्वपूर्ण योगदान करेगा।

वांग वनपिन ने कहा कि चीन शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर कायम है। चीन विश्व शांति और विकास में अपना विकास करता है, वहीं अपने विकास से विश्व शांति और विकास बनाए रखता है।

वांग वनपिन ने यह भी कहा कि चीन अपनी राष्ट्रीय स्थिति के अनुरूप आधुनिकीकरण का रास्ता अपनाता है। आधुनिकीकरण सभी देशों द्वारा प्रयास करने के बाद मिला समान अधिकार होना चाहिए।

वांग वनपिन ने आगे कहा कि चीन निरंतर विकास पर कायम रहता है और मानव व प्रकृति के बीच सामंजस्य बढ़ाता है। चीन सक्रियता से जलवायु परिवर्तन के विश्व शासन में भाग लेता है और सुंदर चीन व सुंदर दुनिया के निर्माण में ज्यादा योगदान देगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम