बच्चों का स्वस्थ विकास देश के भविष्य से संबंधित है

2022-10-26 19:34:50

 

“प्रोजेक्ट होप” चीन में प्रसिद्ध है। यह चीन में सबसे व्यापक रूप से भाग लेने वाला और सबसे प्रभावशाली लोक कल्याणकारी प्रतिष्ठान है। 30 अक्तूबर 1989 को, चीनी कम्युनिस्ट यूथ लीग और यूथ डेवलपमेंट फंड ने "प्रोजेक्ट होप" को लागू किया, जिसका उद्देश्य गरीब क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे में सुधार करना और गरीब छात्रों की मदद करना था।

वर्ष 2021 के अंत तक “प्रोजेक्ट होप” ने 19 अरब 42 करोड़ युआन का दान दिया, पारिवारिक वित्तीय समस्याओं में फंसे 66 लाख 26 हजार छात्रों की सहायता की और 20,878 होप स्कूल का निर्माण किया। इससे चीन के गरीब क्षेत्रों में शिक्षा कार्य का विकास हुआ।

वर्ष 2019 में "प्रोजेक्ट होप" की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि "प्रोजेक्ट होप" ने गरीबी उन्मूलन, शिक्षा कार्य विकसित करने और युवाओं के स्वस्थ विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। "प्रोजेक्ट होप" ने करोड़ों युवाओं के दिलों में उम्मीद के बीज बो दिए। इसने कई छात्रों को अपनी पढ़ाई जारी रखीने में मदद की।

"प्रोजेक्ट होप" का प्रतीक बड़ी आंखों वाली लड़की की तस्वीर है। इस लड़की का नाम सू मिंगच्वान है। उस समय, 7 वर्षीय सू मिंगच्वान चीन के आनहुई प्रांत के चिनचाई काउंटी में प्राथमिक स्कूल की पहली कक्षा में थी। उसके परिवार का सबसे बड़ा बोझ प्रत्येक सेमेस्टर के लिए 60 युआन शुल्क था। सू मिंगच्वान को आर्थिक तंगी के कारण बीच में ही पढ़ाई छोड़नी पड़ी थी।

"प्रोजेक्ट होप" की मदद से उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया। सू मिंगच्वान ने सामाजिक सहायता में विश्वविद्यालय से सफलतापूर्वक स्नातक किया। काम करने के बाद उन्होंने अपना पहला वेतन "प्रोजेक्ट होप" में लगाया और वर्ष 2018 में सू मिंगच्वान नाम से एक छात्रवृत्ति कोष की स्थापना की। पिछले महीने तक, इस कोष में 49 लाख युआन एकत्र हुए और 5 होप स्कूल का निर्माण हुआ।

बच्चे राष्ट्र का भविष्य होते हैं। शी चिनफिंग हमेशा बच्चों की शिक्षा और जीवन पर ध्यान देते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं का स्वस्थ विकास देश और राष्ट्र के भविष्य से जुड़ा है और अच्छी तरह से "प्रोजेक्ट होप" विकसित किया जाना चाहिए, ताकि युवाओं को उनकी जरूरत की मदद मिल सके।

पिछले दस सालों में चीन के शिक्षा कार्य में बड़ी प्रगति हुई है। शैक्षिक समानता में सुधार हुआ और शहरी व ग्रामीण शिक्षा की एकीकरण प्रक्रिया में तेजी आई। हाल के वर्षों में “प्रोजेक्ट होप” ने गरीब क्षेत्रों की वस्तुनिष्ठ स्थिति के अनुसार ग्रामीण शिक्षक प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम किए, जिससे गरीब क्षेत्रों में शिक्षा कार्य का विकास हुआ।

 (ललिता)

रेडियो प्रोग्राम