चीनी विदेश मंत्रालय ने थाईवान के वैज्ञानिक अनुसंधान जहाज में हस्तक्षेप किये जाने पर जापान के समक्ष मामला उठाया

2022-10-26 18:05:23

 थाईवान द्वीप के पूर्व समुद्री क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान जहाज के संचालन में जापान द्वारा हस्तक्षेप किया जाने के मामले पर चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 26 अक्तूबर को कहा कि चीन ने जापान के समक्ष यह मामला उठाया है, जापान से थाईवान जहाज समेत चीनी जहाजों की वैज्ञानिक अनुसंधान कार्यवाहियों में हस्तक्षेप न करने की मांग भी की।

   रिपोर्ट के अनुसार कुछ दिनों पहले थाईवान विश्वविद्यालय के "शिन हैयान नंबर 1" वैज्ञानिक अनुसंधान जहाज को थाईवान द्वीप के पूर्व के समुद्रीय क्षेत्र में अपने संचालन के दौरान जापानी निरीक्षण जहाज का हस्तक्षेप किया गया।

   संबंधित सवालों का जवाब देते हुए वांग वनपिन ने कहा कि घटनास्थल थाईवान द्वीप से 60 समुद्री मील से अधिक दूर है। थाईवान सहित चीनी वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थानों को इस क्षेत्र में वैज्ञानिक अनुसंधान कार्यवाहियों का संचालन करने का पूरा अधिकार है, और विदेशी देशों को हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम