अमेरिका समेत कुछ देशों और संगठनों से जिम्बाब्वे के खिलाफ अवैध प्रतिबंध जल्द से जल्द हटाने की चीन की अपील

2022-10-25 19:27:28

 25 अक्तूबर को आयोजित चीनी विदेश मंत्रालय के नियमित संवाददाता सम्मेलन में प्रवक्ता ने संबंधित सवालों का जवाब देते हुए कहा कि वर्ष 2019 में 39वें दक्षिणी अफ्रीकी विकास समुदाय शिखर सम्मेलन ने 25 अक्टूबर को "प्रतिबंध-विरोधी दिवस" के रूप में नामित किया, अमेरिका और अन्य कुछ पश्चिमी देशों और संगठनों से जिम्बाब्वे के खिलाफ अवैध प्रतिबंध हटाने का आह्वान किया गया। आज चौथा "प्रतिबंध-विरोधी दिवस" है। हमने देखा है कि कई अफ्रीकी देशों ने एक बार फिर न्याय के लिए आवाज उठाई है।

चीनी प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों द्वारा लगाए गए दीर्घकालिक प्रतिबंधों ने ज़िम्बाब्वे की राष्ट्रीय संप्रभुता का गंभीर उल्लंघन किया है, ज़िम्बाब्वे के लोगों के विकास के अधिकार को नुकसान पहुंचाया है, और आंतरिक मामलों में गैर-हस्तक्षेप के अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में बुनियादी मानदंडों का उल्लंघन किया है। चीन बाहरी हस्तक्षेप का विरोध करने और स्वतंत्र विकास के मार्ग पर चलने में जिम्बाब्वे का दृढ़ता से समर्थन करता है।

रेडियो प्रोग्राम