संयुक्त राष्ट्र की भूमिका को बदला नहीं जा सकता

2022-10-24 18:01:38

24 अक्टूबर संयुक्त राष्ट्र दिवस है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि दुनिया के सबसे व्यापक रूप से प्रतिनिधित्व और प्रमाणित अंतर-सरकारी अंतरराष्ट्रीय संगठन के रूप में, संयुक्त राष्ट्र बहुपक्षवाद को बढ़ावा देने, विश्व शांति की रक्षा करने और समान विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिसे बदला नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य और संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर करने वाले पहले देश के रूप में, चीन ने हमेशा संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों की रक्षा की है और अंतरराष्ट्रीय मामलों में संयुक्त राष्ट्र की केंद्रीय भूमिका की रक्षा करता है। चीन विश्व शांति का निर्माता है। वैश्विक विकास में योगदानकर्ता और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था का संरक्षक बना रहेगा। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम