शी ने जनता पर निर्भर रहकर चीनी आधुनिकीकरण से चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान पर जोर दिया

2022-10-23 18:31:17

23 अक्तूबर को दोपहर बाद 20वीं सीपीसी केंद्रीय कमेटी के पहले पूर्णाधिवेशन में निर्वाचित महासचिव शी चिनफिंग और पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य ली छ्यांग, च्यो लची, वांग हुनिंग, छैइ छि, तिंग श्वे शांग, ली शी पेइचिंग जन बृहद भवन में 600 से अधिक देसी-विदेशी पत्रकारों से मुलाकात की।

शी चिनफिंग ने अपने भाषण में कहा कि 20वीं सीपीसी राष्ट्रीय कांग्रेस शक्ति एकत्र करने और एकतापूर्ण महासभा है। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इस महासभा पर बड़ा ध्यान दिया है। कई देशों के राजनीतिक दलों ने बधाई संदेश भी भेजे हैं। मैं सीपीसी केंद्रीय कमेटी की ओर से आभार व्यक्त करता हूं।

उन्होंने पोलित ब्यूरो की स्थाई समिति के अन्य सदस्यों का परिचय देने के बाद नये नेतागण की ओर समग्र पार्टी के कामरेडों के विश्वास को धन्यवाद दिया और पार्टी व जनता को निराश नहीं करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि अब हम पक्का विश्वास के साथ चौतरफा तौर पर आधुनिक समाजवादी देश की नयी यात्रा पर चलकर दूसरी शताब्दी लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं और चीनी आधुनिकीकरण से चीनी राष्ट्र का महान पुनरुत्थान बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि नयी यात्रा में हमें हमेशा जनता के लिए काम करेंगे और हमेशा जनता पर निर्भर रहेंगे।

उन्होंने बल दिया कि नयी यात्रा में हमें हमेशा पार्टी की आत्म-क्रांति बढ़ानी चाहिए। हमें हमेशा समग्र मानव के समान मूल्यों का प्रचार करना चाहिए। चीन का विकास विश्व से अलग नहीं हो सकता, जबकि विश्व का विकास चीन की जरूरत भी है। चीनी अर्थव्यवस्था का मजबूत लचीलापन, बड़ी संभावनाएं और गुंजाइश है। लंबे समय तक उसका अच्छा होने की बुनियाद में बदलाव नहीं आएगा। चीन के खुलेपन का विस्तार होता रहेगा।

अंत में उन्होंने इस महासभा की रिपोर्टिंग में जुटे संवाददाताओं को धन्यवाद दिया और उनसे वस्तुगत रूप से चीनी कहानी, सीपीसी की कहानी और नये युग की कहानी सुनाने की आशा व्यक्त की। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम