चीनी विदेश मंत्रालय : ब्रिक्स की सदस्यता विस्तार की प्रक्रिया का समर्थन करता है चीन

2022-10-20 19:26:07

हाल ही में दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति मटामेला सिरिल रामफोसा ने सऊदी अरब के राजकुमार द्वारा सऊदी अरब के ब्रिक्स में भाग लेने की तैयारी की पुष्टि की। इस बारे में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 20 अक्तूबर को कहा कि वर्ष 2022 ब्रिक्स के अध्यक्ष देश के रूप में चीन ब्रिक्स की सदस्यता विस्तार की प्रक्रिया शुरू करने का सक्रिय समर्थन करता है और “ब्रिक्स प्लस” सहयोग को आगे बढ़ाना जारी रखेगा।

उसी दिन नियमित संवाददाता सम्मेलन में वांग वनपिन ने कहा कि ब्रिक्स देश विश्व में महान विकास, महान परिवर्तन और महान समायोजन के दौर में हैं। 16 वर्षों के विकास के बाद से ब्रिक्स देशों के बीच सहयोग में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है और उन्होंने विश्व शांति व विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इससे ब्रिक्स तंत्र को अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा व्यापक रूप से मान्यता और समर्थन मिला है। अधिक से अधिक देश ब्रिक्स के सदस्य बनने, हाथ मिलाकर चुनौतियों व कठिनाइयों को हल करने और आम विकास व समृद्धि हासिल करने की उम्मीद करते हैं।

वांग वनपिन ने कहा कि इस जून में ब्रिक्स देशों के नेताओं के 14वें सम्मेलन में पांचों देशों के नेताओं ने सदस्यता विस्तार की महत्वपूर्ण आम राय पेश की और सदस्यता विस्तार के मानदंड व प्रक्रिया पर चर्चा करने के समर्थन की बात की। इसका दुनिया भर में उत्साहजनक प्रभाव पड़ा है। कई देशों ने ब्रिक्स में शामिल होने की इच्छा व्यक्त की है। चीन इसका समर्थन और स्वागत करता है। भविष्य में चीन ब्रिक्स भागीदारों के साथ सदस्यता के विस्तार की प्रक्रिया को बढ़ाएगा। ताकि अधिक समान विचारधारा वाले भागीदार इस आशाजनक कार्य में भाग ले सकें।

 

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम