समग्र-प्रक्रिया जनतंत्र के माध्यम से चीनी लोग देश के सच्चे स्वामी बने

2022-10-19 10:08:07

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने 20वीं सीपीसी राष्ट्रीय कांग्रेस के समक्ष प्रस्तुत कार्य रिपोर्ट में समग्र-प्रक्रिया जनतंत्र की विशेषताओं और लाभों पर प्रकाश डाला, जिसने नये युग में चीन में समाजवादी लोकतांत्रिक राजनीति के विकास की एक दिशा दिखायी है। यह अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए चीनी लोकतंत्र के पर्यवेक्षक के लिए एक खिड़की भी है।

शी ने जिस समग्र-प्रक्रिया जनतंत्र पर चर्चा की, वह वास्तव में इसके मूल में समाजवादी लोकतंत्र है। यह लोकतांत्रिक मॉडल लोकतांत्रिक चुनाव, लोकतांत्रिक परामर्श, लोकतांत्रिक निर्णय, लोकतांत्रिक प्रबंधन और लोकतांत्रिक निगरानी को जोड़ती है ताकि लोगों की आवाज सुनी जा सके और लोगों की आकांक्षाओं को देश के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के हर पहलू में प्रतिबिंबित किया जा सके। इस मॉडल की सबसे बड़ी विशेषता समग्र प्रक्रिया है।

पिछले दस वर्षों में, चीन ने अत्यधिक गरीबी को मिटाकर प्रारंभिक समृद्धि के समाज के निर्माण को चौतरफा पूरा किया है। अब चीन चौतरफा आधुनिक समाजवादी देश के निर्माण की नई यात्रा शुरू कर समान समृद्धि की ओर बढ़ रहा है। समग्र-प्रक्रिया लोकतंत्र को एक सशक्त जीवंत शक्ति के रूप में देखा जाता है।

दुनिया रंगीन है। लोकतंत्र मॉडल अकेला नहीं है। केवल अपनी राष्ट्रीय स्थिति के अनुरूप लोकतंत्र ही विश्वसनीय और प्रभावी होता है। आधुनिक समाजवादी देश के निर्माण की नई यात्रा में, सीपीसी समग्र-प्रक्रिया जनतंत्र को विकसित करना जारी रखेगी, देश के लोगों का स्वामित्व सुनिश्चित करेगी और मानवता की राजनीतिक सभ्यता के विकास में योगदान देगी। (वेइतुंग)     

रेडियो प्रोग्राम