विदेशी नेताओं ने सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रशंसा की

2022-10-19 10:28:15

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस 16 अक्तूबर को उद्घाटित हुई। चाइना मीडिया ग्रुप के साथ साक्षात्कार में कई देशों के नेताओं ने विश्वास जताया कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के नेतृत्व में चीनी लोग अवश्य ही समय पर दूसरा शताब्दी लक्ष्य साकार करेंगे और विश्व शांति व विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

लाओस की जनता क्रांतिकारी पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव और राष्ट्रपति थोंग्लौन सिसोलिथ ने कहा कि सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में अवश्य ही महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल होंगी। इससे न सिर्फ चीनी लोगों को फायदा मिलेगा, बल्कि चीन में चौतरफा तरीके से आधुनिक समाजवादी देश के निर्माण की नई यात्रा में नई उम्मीदें जगेंगी।

वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के सदस्य और विदेश मंत्री बुई थान सोन ने कहा कि सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस न सिर्फ चीन के लिए, बल्कि दुनिया के लिए भी बड़ी बात है। विश्वास है कि सीपीसी के नेतृत्व में चीन अवश्य ही एक समृद्ध, लोकतांत्रिक, सभ्य, सामंजस्यपूर्ण और सुंदर आधुनिक समाजवादी देश बनेगा।

केन्या की सत्तारुढ़ पार्टी यूनाइटेड डेमोक्रेटिक अलायंस के अध्यक्ष जॉनस्टोन मुथामा ने कहा कि चीन केन्या का सबसे महत्वपूर्ण साझेदार है। हाल के वर्षों में बुनियादी संस्थापनों के निर्माण आदि क्षेत्रों में चीन ने केन्या को बड़ा समर्थन दिया। यूडीए सीपीसी के साथ आदान-प्रदान और दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत करना चाहती है।

नाइजीरिया की सत्तारुढ़ पार्टी ऑल प्रोग्रेसिव कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष एडमू फोंडा ने कहा कि सीपीसी अपना ध्यान आर्थिक विकास और जन जीवन में सुधार पर देती है, जो एक शक्तिशाली पार्टी है। अफ्रीकी पार्टियों को सीपीसी से सीखते हुए सामाजिक स्थिरता और आर्थिक विकास बढ़ाने को प्राथमिकता देनी चाहिए।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम