चीन-युगांडा राजनयिक संबंध स्थापना की 60वीं वर्षगांठ पर दोनों देशों के राष्ट्रपतियों ने दी बधाई

2022-10-18 22:22:40

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और युगांडा के राष्ट्रपति योवेरी कागुटा मुसेवेनिक ने 18 अक्तूबर को दोनों देशों के राजनयिक संबंध स्थापना की 60वीं वर्षगांठ पर एक-दूसरे को बधाई दी।

 चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि समय बीतने के साथ चीन और युगांडा के बीच पारंपरिक दोस्ती और मजबूत हुई है। हाल के वर्षों में चीन और युगांडा ने व्यापक साझेदारी कायम की, राजनीतिक आपसी विश्वास को आगे मजबूत किया, विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करना जारी रखा। इसके साथ ही एक-दूसरे के मूल हितों व प्रमुख चिंताओं से संबंधित मुद्दों पर एक-दूसरे का  पूरा समर्थन किया और अंतरराष्ट्रीय व क्षेत्रीय मामलों में घनिष्ट सहयोग किया  । महामारी के सामने दोनों देशों के लोगों ने एक-दूसरे की मदद की और चीन-युगांडा दोस्ती को आगे बढ़ाया है। उन्होंने चीन और युगांडा के बीच संबंधों के विकास को बहुत महत्व दिया है। वे राष्ट्रपति योवेरी कागुटा मुसेवेनिक के साथ दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंध स्थापना की 60वीं वर्षगांठ के मौके पर "बेल्ट एंड रोड" और चीन-अफ्रीका सहयोग संबंधी मंच के संयुक्त निर्माण के ढांचे के भीतर विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग को गहरा करने के इच्छुक हैं। ताकि दोनों देशों और उनकी जनता को लाभ पहुंचे और नए युग में चीन-अफ्रीका साझे भाग्य समुदाय का संयुक्त निर्माण किया जा सके।

राष्ट्रपति योवेरी कागुटा मुसेवेनिक ने कहा कि युगांडा और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 60 सालों के बाद से दोनों देशों ने निकट समन्वय और तालमेल जारी रखा है। दोनों देशों ने सहयोग के कार्यान्वयन को संयुक्त रूप से बढ़ाया है। युगांडा और चीन के बीच अच्छे संबंध हमेशा गतिशील रहे हैं। युगांडा-चीन संबंधों के विकास को आगे बढ़ाने के लिए युगांडा प्रयास करेगा। उनका मानना है कि दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण और सहकारी संबंध और मजबूत होंगे, जिससे दोनों देशों के लोगों को लाभ मिलेगा। साथ ही युगांडा और चीन विश्व शांति, स्थिरता और सहयोग को बढ़ाने में योगदान देना जारी रखेंगे।

 

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम