चीन समाजवादी आधुनिक शक्तिशाली देश का लक्ष्य साकार करेगाः कई देशों के नेता

2022-10-18 17:28:42

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस 16 अक्तूबर को पेइचिंग में आयोजित की गयी। श्रीलंका के नेताओं ने सक्रिय रूप से महासचिव शी चिनफिंग की रिपोर्ट का मूल्यांकन किया। उन्होंने कहा कि चीन के आगामी विकास के लिये सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में निश्चित परियोजना बहुत अहम है। विश्वास है कि सीपीसी के नेतृत्व में चीन ज़रूर समाजवादी आधुनिक शक्तिशाली देश के लक्ष्य को साकार कर पाएगा।

श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति, लिबरल पार्टी के अध्यक्ष मैत्रीपाला सिरिसेना ने कहा कि वर्तमान में विश्व को तरह-तरह की मुश्किलों व चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि स्थिति बहुत गंभीर है, पर हमें विश्वास है कि सीपीसी ज़रूर चीनी जनता का नेतृत्व कर अपना महान लक्ष्य साकार कर पाएगी।

श्रीलंका के पीपुल्स लिबरेशन फ़्रंट की केंद्रीय समिति के सदस्य जयतिज़ा ने कहा कि चीन का समाजवादी मॉडल, आर्थिक रणनीति और विकास का दृष्टिकोण श्रीलंका के निर्माण और लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के सर्वोत्तम उदाहरण हैं।

इथियोपियन वेलफेयर पार्टी के महासचिव अदन फराह ने सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के आयोजन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि बीते दस वर्षों में चीन ने सीपीसी के नेतृत्व में सृजन वाला उच्च गुणवत्ता वाला विकास हासिल किया है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम