विदेशी विशेषज्ञों की नजर में सीपीसी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की रिपोर्ट

2022-10-18 10:24:19

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस की रिपोर्ट के 8 विदेशी भाषा संस्करण हैं, जिसमें अंग्रेजी, फ्रांसीसी, रूसी, स्पेनिश, अरबी, जर्मन, जापानी और लाओस शामिल हैं। 9 विदेशी विशेषज्ञों ने रिपोर्ट के अनुवाद में भाग लिया।

रिपोर्ट में चीनी शैली के आधुनिकीकरण पर विदेशी विशेषज्ञों का ध्यान गया। अंग्रेजी विशेषज्ञ शॉन ने कहा कि चीनी शैली के आधुनिकीकरण का बड़ा महत्व है। यह दुनिया में मौजूद आधुनिकीकरण मॉडल से काफी अलग है। विभिन्न देशों को अपनी राष्ट्रीय स्थिति के अनुरूप विकास का रास्ता ढूंढ़ना चाहिए।

इस रिपोर्ट में पिछले दस सालों में चीन में मिली उपलब्धियों का सारांश किया गया। चीन में रहने वाले विदेशी विशेषज्ञ गहराई से महसूस करते हैं। स्पेनिश विशेषज्ञ ने कहा कि चीन ने गरीबी उन्मूलन में विजय पाई और विश्व गरीबी उन्मूलन कार्य में बड़ा योगदान दिया। इसके अलावा, विदेशी विशेषज्ञ चीन में सुखी जीवन, पर्यावरण संरक्षण, परिवहन निर्माण, सामाजिक गारंटी, स्वस्थ चीन का निर्माण, बढ़ती उम्र का मुकाबला आदि विषयों से भी काफी प्रभावित हुए हैं।

विदेशी विशेषज्ञों ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के मजबूत नेतृत्व और चीनी लोगों के अथक प्रयासों के जरिए पिछले दस सालों में चीन में इतना बड़ा परिवर्तन हुआ है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम