चीनी आधुनिकीकरण ने मानवता के लिए एक नया विकल्प दिया

2022-10-18 10:03:11

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने 16 अक्तूबर को 20वीं सीपीसी राष्ट्रीय कांग्रेस के समक्ष प्रस्तुत कार्य रिपोर्ट में आधुनिक समाजवादी देश के निर्माण के लिए समग्र रणनीतियों पर प्रकाश डाला, जिस पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय का पूरी तरह से ध्यान गया।

 

राष्ट्रपति शी ने कार्य रिपोर्ट में कहा कि आज से सीपीसी का केंद्रीय कार्य देश की विभिन्न जातियों का नेतृत्व कर चौतरफा तौर पर आधुनिक समाजवादी देश का निर्माण कर दूसरा शताब्दी लक्ष्य पूरा करना और चीनी शैली वाले आधुनिकीकरण से चीनी राष्ट्र का महान पुनरुत्थान बढ़ाना है।

 

शी ने बल दिया कि चीनी शैली वाला आधुनिकीकरण सीपीसी के नेतृत्व में समाजवादी आधुनिकीकरण है। विभिन्न देशों के आधुनिकीकरण के समान होने के अलावा, इसकी राष्ट्रीय स्थिति के आधार पर चीनी विशेषताएं हैं। चीनी शैली वाला आधुनिकीकरण विशाल आबादी वाला आधुनिकीकरण है, समान समृद्धि वाला आधुनिकीकरण है, भौतिक सभ्यता और सांस्कृतिक सभ्यता के समन्वित विकास वाला आधुनिकीकरण है, मानव और प्रकृति के सामंजस्यपूर्ण सहअस्तित्व वाला आधुनिकीकरण है और शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर चलने वाला आधुनिकीकरण है।

 

गौरतलब है कि चीन ने कई दशकों से औद्योगीकरण की प्रक्रिया पूरी की, जबकि पश्चिमी देशों ने इतिहास में कई सौ सालों में इस प्रक्रिया को पूरी की। चीन ने तेज आर्थिक विकास और दीर्घकालिक सामाजिक स्थिरता दोनों करिश्मा किया है।

 

कहा जा सकता है कि चीनी शैली वाली आधुनिकीकरण राह ने व्यापक विकासशील देशों के लिए एक नया रास्ता दिखाया है। आधुनिकीकरण में चीन के सफल अभ्यास से यह साबित हुआ है कि आधुनिकीकरण पश्चिमी देशों का पेटेंट नहीं है। जब एक देश ने अपनी राष्ट्रीय स्थिति के अनुकूल आधुनिकीकरण का रास्ता निकाला है, तो वह युगांतर विकास पूरा कर सकेगा।

 

उल्लेखनीय बात है कि चीनी शैली वाला आधुनिकीकरण शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर चलने को बल देता है, जो पश्चिमी देशों में प्रचलित सभ्यताओं की मुठभेड़ विचारधारा से कोसों दूर और अलग है। जैसे ब्रिटिश अध्ययनकर्ता मार्टिन जैक्स ने कहा है कि चीन ने विश्व को एक नयी संभावना की राह दिखाई है यानी जंगलराज छोड़कर सहयोग, समान जीत, सह-निर्माण और साझा करने वाले विकास का नया रास्ता प्रशस्त किया गया है। (वेइतुंग)   

रेडियो प्रोग्राम