चीनी शैली के आधुनिकीकरण से चीनी राष्ट्र का महान पुनरुत्थान बढ़ाएं

2022-10-17 12:49:30

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस 16 अक्तूबर को पेइचिंग में उद्घाटित हुई। शी चिनफिंग ने 19वीं केंद्रीय कमेटी की ओर से रिपोर्ट की। उन्होंने कहा कि अब से पार्टी का मुख्य मिशन पूरे देश के लोगों के नेतृत्व में सर्वांगीण तरीके से एक शक्तिशाली आधुनिक समाजवादी देश का निर्माण करने के साथ दूसरा शताब्दी लक्ष्य साकार करना है, ताकि चीनी शैली की आधुनिकीकरण से चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान को व्यापक रूप से बढ़ाया जाए।

शी चिनफिंग ने चीनी शैली के आधुनिकीकरण की पांच विशेषताएं बताईं। चीनी शैली का आधुनिकीकरण बड़ी जनसंख्या वाला आधुनिकीकरण है, सभी नागरिकों के समान समृद्धि का आधुनिकीकरण है, भौतिक और आध्यात्मिक सभ्यता के संतुलन वाला आधुनिकीकरण है, मानव और प्रकृति के सामंजस्य वाला आधुनिकीकरण है और शांतिपूर्ण विकास के रास्ते पर बढ़ने वाला आधुनिकीकरण है।

शी चिनफिंग ने कहा कि चीनी शैली का आधुनिकीकरण करने के दौरान पार्टी के नेतृत्व और चीनी विशेषता वाले समाजवाद पर कायम रहना चाहिए। उच्च गुणवत्ता वाला विकास, पूरी प्रक्रिया में जन लोकतंत्र, सभी लोगों की समान समृद्धि, मानव और प्रकृति के साथ सामंजस्य और मानव समुदाय के साझे भविष्य के निर्माण को बढ़ावा देना चाहिए।

चीन के विकास के लिए पार्टी ने दो शताब्दी लक्ष्य बनाए। पहला शताब्दी लक्ष्य पार्टी की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ में पूरा हो चुका है, यानी पूरे चीन में खुशहाल समाज का समग्र तौर पर निर्माण करना। दूसरा शताब्दी लक्ष्य है कि इस शताब्दी के मध्य में यानी कि नए चीन की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ पर चीन को एक समृद्ध, लोकतांत्रिक, सभ्य, सामंजस्यपूर्ण और सुंदर शक्तिशाली आधुनिक समाजवादी देश बनाया जाएगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम