अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन सहयोग में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है चीन

2022-10-17 17:43:44

 

17 अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन दिवस मनाया जाता है। पिछले दस वर्षों में चीन अपनी गरीबी उन्मूलन की समस्या को खत्म करने का प्रयास करते हुए अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन सहयोग में सक्रिय रूप से भाग ले रहा है। वह अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन के कार्य का अग्रसर, प्रेरक, और योगदानकर्ता रहा है। चीन विभिन्न देशों के साथ मानव साझे भाग्य समुदाय का सहनिर्माण करता है, जिसमें गरीबी नहीं है, बल्कि समान विकास है।

लाओस के लुआंग प्राबांग प्रदेश के श्यांगलोंग गांव में प्राकृतिक परिस्थितियों और बुनियादी ढांचे जैसे कई कारणों से गांववासी लंबे समय से गरीबी में जी रहे हैं। 81 वर्षीय शीमा इंथाओंग ने वहां अपना पूरा जीवन व्यतीत किया है। उन्होंने गांव की पिछली स्थिति को याद करते हुए कहा कि अतीत में, सभी छतें पहाड़ों से काटे गए खरपतवारों से ढकी होती थीं। और दीवारें बांस की पट्टियों से बनी होती थीं। घर बनाने के लिए लकड़ी खोजना आसान नहीं था। पहले बिजली नहीं थी, घड़ों और सूती धागे से तेल के दीपक बनाये जाते थे। लोग गांव के बाहर एक नदी में नहाते थे और पानी पीते थे। और घर में पानी की आपूर्ति नहीं थी

2017 के बाद से, श्यांगलोंग गांव चीन और लाओस आदि देशों द्वारा संयुक्त रूप से लागू "पूर्वी एशिया गरीबी उन्मूलन सहयोग तकनीकी की सहायता परियोजना" का नमूने गांवों में से एक बन गया है। पिछले कुछ सालों में गांव में काफी बदलाव आया है। शीमा ने कहा कि (अब) गांव के बैठक कक्ष बहुत बड़े और सुंदर हैं, जो सभी चीन की सहायता से निर्मित हुए हैं। गांव बड़ा और बेहतर हो गया और स्कूल भी है। स्ट्रीट लाइट के साथ हर कोई रात को सड़क पर बातचीत कर सकता है। घर में पानी मिल सकता है और अब नहाने के लिए नदी में जाने की जरूरत नहीं होती है।

2021 के अंत में, चीन-लाओस रेलवे आधिकारिक तौर पर खोला गया और लुआंग प्राबांग रेलवे स्टेशन गांव नजदीक है। गरीबी उन्मूलन में चीन के अनुभव से प्रेरित होकर श्यांगलोंग गांव में कई पर्यटक होटल और होमस्टे बनाए गए हैं, जिसके "पर्यटक गांव" बनने की उम्मीद है। गांव में परिवर्तन को देखते हुए बुजुर्ग महिला शीमा ने कहा कि मैं गरीब थी, लेकिन अब मैं ठीक हूँ। मैं बहुत खुश हूँ।

पिछले दस वर्षों में चीन ने न केवल अपनी पूर्ण गरीबी को समाप्त  किया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय गरीबी उन्मूलन सहयोग में भी सक्रिय रूप से भाग लिया है और दुनिया के साथ गरीबी उन्मूलन के अनुभवों को साझा किया है। इसने वैश्विक विकास समस्याओं को हल करने और संयुक्त राष्ट्र 2030 सतत विकास एजेंडा को लागू करने में बहुत योगदान दिया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि चीन अफ्रीकी देशों जैसे विकासशील देशों के प्रति सहयोग व उभय जीत, समान विकास की नीति अपनाता है, अन्य देशों के विकास का समर्थन करता है और वैश्विक गरीबी उन्मूलन करता है। यह वैश्विक गरीबी उन्मूलन के कार्य में चीन का एक और बड़ा योगदान है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम