जनता को सुखमय जीवन देना सीपीसी का अडिग अनुसरण है

2022-10-17 10:17:46

16 अक्तूबर को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस पेइचिंग में उद्घाटित हुआ। सीपीसी केंद्रीय कमेटी के महासचिव शी चिनफिंग ने कार्य रिपोर्ट प्रस्तुत करते समय बल दिया कि सत्ता ही जनता है और जनता ही सत्ता है। हमें बेहतर जीवन के प्रति जनता की आकांक्षा पूरी करनी है।

 

शी ने कार्य रिपोर्ट में विशेष तौर पर चीन में अति गरीबी दूर कर देश में चौतरफा तौर पर प्रारंभिक समृद्धि वाले समाज का निर्माण पूरा करने का उल्लेख किया ।यह चीनी राष्ट्र के विकास में एक ऐतिसाहिक विजय है और पूरे विश्व के लिए दूरगामी प्रभाव संपन्न ऐतिहासिक विजय भी है ।

 

अब चीन में प्रति व्यक्ति जीडीपी 12,500 अमेरिकी डॉलर हो गया है और मध्यम आय वाली आबादी 40 करोड़ से अधिक है। इसके अलावा विश्व में सबसे बड़े आकार वाली शिक्षा व्यवस्था, सामाजिक प्रतिभूति व्यवस्था और चिकित्सा व स्वास्थ्य व्यवस्था स्थापित की जा चुकी है। सत्तारूढ पार्टी के नाते सीपीसी जनता से केंद्रित रहकर निरंतर जनता को बेहतर जीवन दिलाने का वादा लागू कर रही है।

 

शी की कार्य रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2020 से 2035 तक चीन आम तौर पर समाजवादी आधुनिकीकरण पूरा करेगा। वर्ष 2035 से इस शताब्दी के मध्य तक चीन को एक समृद्ध, लोकतांत्रिक, सभ्यतापूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुंदर आधुनिक समाजवादी देश बनाया जाएगा। इस दौरान चीनी जनता अवश्य ही अधिक सुखमय जीवन बिताएगी।

 

शी ने आगे कहा कि विकास जनता के लिए है, विकास जनता पर निर्भर है और विकास के फल जनता से साझा किये जाते हैं। इसी अवधारणा का पालन कर सीपीसी और चीनी जनता ने विकास के रास्ते पर महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं। भविष्य में सीपीसी और चीनी जनता अधिक बड़ा कमाल कायम करेगी और विश्व शांति व विकास में अधिक सकारात्मक शक्ति डालेगी। (वेइतुंग)

रेडियो प्रोग्राम