चीन कभी भी आधिपत्य और विस्तार नहीं करेगा- शी चिनफिंग

2022-10-16 15:36:34


चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस 16 अक्तूबर को सुबह पेइचिंग में उद्घाटित हुई। शी चिनफिंग ने सीपीसी 19वीं केंद्रीय समिति का प्रतिनिधित्व कर 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के समक्ष रिपोर्ट पेश की। उन्होंने बल देते हुए कहा कि चीन हमेशा शांतिपूर्ण स्वतंत्र विदेश नीति का दृढ़ता से पालन करता है, हमेशा मामले के सही और गलत के अनुसार अपना रुख और नीति तय करता है, अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मापदंडों, अंतरराष्ट्रीय निष्पक्षता और न्याय की रक्षा करता है। इसके साथ ही चीन सभी प्रकार के आधिपत्य व बल की राजनीति और शीत युद्ध की मानसिकता का विरोध करता है, दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का विरोध करता है, और दोहरे मानकों का विरोध करता है। चीन कभी आधिपत्य और विस्तार नहीं करेगा।

(श्याओ थांग)

 

रेडियो प्रोग्राम