चीन भ्रष्टाचार विरोधी संघर्ष में जीत हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध- शी चिनफिंग

2022-10-16 15:43:49


चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस 16 अक्तूबर को पेइचिंग में उद्घाटित हुई। शी चिनफिंग ने सीपीसी 19वीं केंद्रीय समिति का प्रतिनिधित्व कर 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के समक्ष रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि चीन भ्रष्टाचार के खिलाफ़ लड़ाई में जीत हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। भ्रष्टाचार सीपीसी की जीवन शक्ति और युद्ध प्रभावशीलता को खतरे में डालने वाला सबसे बड़ा कैंसर है। भ्रष्टाचार का विरोध करना पूरी तरह आत्म-क्रांति है। देश में भ्रष्टाचार विरोधी युद्ध कभी नहीं रुकेगा, शून्य सहिष्णुता के रवैये से भ्रष्टाचार का विरोध किया जाना चाहिए।

 (श्याओ थांग)

 

रेडियो प्रोग्राम