शी चिनफिंग ने सीपीसी के भविष्य का केंद्रीय मिशन पेश किया

2022-10-16 12:18:57

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस 16 अक्तूबर को सुबह पेइचिंग में शुरू हुई। शी चिनफिंग ने कांग्रेस के समक्ष कार्य रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि अब से, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का केंद्रीय मिशन देश की सभी जातियों के लोगों को एकजुट करके और उनका नेतृत्व करते हुए चौतरफा तौर पर समाजवादी आधुनिकीकरण शक्तिशाली देश का निर्माण करना, और दूसरे शताब्दी लक्ष्य को साकार करना है। ताकि चीनी शैली के आधुनिकीकरण से व्यापक रूप से चीनी राष्ट्र के महान पुनरुत्थान को आगे बढ़ाया जा सके।

उन्होंने कहा कि समाजवादी आधुनिकीकरण शक्तिशाली देश का व्यापक तौर पर निर्माण पूरा करने के लिए रणनीतिक बंदोबस्त दो कदमों से होगा। यानी कि 2020 से 2035 तक बुनियादी तौर पर समाजवादी आधुनिकीकरण की प्राप्ति होगी, जबकि 2030 से इस सदी के मध्य तक चीन को समृद्ध, लोकतांत्रिक, सामंजस्यपूर्ण और सुन्दर समाजवादी आधुनिकीकरण ताकतवर देश बनाया जाएगा। आने वाले पांच साल व्यापक तौर पर समाजवादी आधुनिकीकरण देश की शुरुआत के लिए महत्वपूर्ण होंगे।

(श्याओ थांग)

 

रेडियो प्रोग्राम