चीनी कम्युनिस्ट पार्टी जनता की रक्षक है- शी चिनफिंग

2022-10-16 12:55:08


चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस 16 अक्तूबर को सुबह पेइचिंग में उद्घाटित हुई। शी चिनफिंग ने सीपीसी 19वीं केंद्रीय समिति का प्रतिनिधित्व कर 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के समक्ष रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि देश जनता है, जनता ही देश है। सीपीसी ने जनता का नेतृत्व करते हुए देश की स्थापना की। देश की रक्षा करना वास्तव में जनता की रक्षा करना ही है। देश के शासन में लोगों को लाभ पहुंचाना पार्टी का मूल लक्ष्य है। साथ ही पार्टी के शासन की मूल मांग भी है।

उन्होंने बल देते हुए कहा कि हमें विकास की प्रक्रिया में जन-जीवन सुनिश्चित करने और सुधारने पर जोर देना चाहिए, बेहतर जीवन बनाने के लिए संयुक्त प्रयासों को प्रोत्साहित करना चाहिए, और बेहतर जीवन के लिए लोगों की इच्छा को लगातार बखूबी अंजाम देना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि चीन लोगों की तात्कालिक समस्याओं को हल करने के साथ-साथ बुनियादी सार्वजनिक सेवा प्रणाली में सुधार करेगा, सार्वजनिक सेवाओं के स्तर की उन्नति करेगा और संतुलित विकास को मजबूत करेगा, साथ ही लोगों की समान समृद्धि को मजबूती से बढ़ावा देने का प्रयास करेगा।

(श्याओ थांग)

 

रेडियो प्रोग्राम