विदेशी नेता : चीन का अनुभव सीखने लायक है

2022-10-16 17:50:17

गरीबी उन्मूलन और आर्थिक विकास आदि क्षेत्रों में चीन ने उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। चीन का अनुभव अन्य देशों के लिए सीखने के योग्य है। हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप के साथ बातचीत में कई विदेशी नेताओं ने यह बात कही।

उन्हें अपेक्षा है कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस चीन के विकास के अगले चरण के लिए दिशा दिखाएगी और वैश्विक विकास के लिए अधिक सहायता प्रदान करेगी।

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने कहा कि सभी लोग चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के आयोजन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, जो एक ऐतिहासिक कांग्रेस होगी। गरीबी उन्मूलन क्षेत्र में चीन ने वास्तव में एक मिसाल कायम की है। चीन का अनुभव दूसरे देशों के लिए सीखने लायक है।

युगांडा के विदेश राज्य मंत्री हेनरी ओरीम ओकेलो ने कहा कि चीन सरकार के पास अपनी जनता को गरीबी उन्मूलन में मदद करने का  बहुत सफल अनुभव है, जिसने थोड़े समय में करोड़ों लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है । युगांडा चीनी जनता के अनुभव से सीखने और युगांडा को जल्द से जल्द गरीबी उन्मूलन में मदद करने की उम्मीद करता है। वे वैश्विक सहयोग और सामान्य विकास के बारे में विशेष रूप से दक्षिण-दक्षिण सहयोग के क्षेत्र में नई अवधारणाओं और विचारों के बारे में अधिक जानने की उम्मीद करते हैं।

नाइजीरिया के पूर्व राष्ट्रपति विक्टर मैथ्यू ओकिकिओला अरेमु ओबासंजो ने कहा कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा हासिल उपलब्धियां प्रशंसनीय हैं। करोड़ों लोगों का गरीबी उन्मूलन किसी चमत्कार से कम नहीं है। वे स्पष्ट रूप से जानते हैं कि अपनी जनता के गरीबी उन्मूलन के लिए काम करने का क्या मतलब है।

इसके अलावा अन्य विदेशी नेताओं ने अपेक्षा की कि चीन एक अधिक न्यायसंगत व उचित वैश्विक शासन प्रणाली के निर्माण को बढ़ाना जारी रखेगा और विश्व शांति, स्थिरता, विकास व समृद्धि को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम