बड़ी पार्टी के सामने मौजूद जटिल समस्याओं को हल करने के लिए हमेशा सचेत रहें- शी चिनफिंग

2022-10-16 15:55:37



चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस 16 अक्तूबर को पेइचिंग में उद्घाटित हुई। शी चिनफिंग ने सीपीसी 19वीं केंद्रीय समिति का प्रतिनिधित्व कर 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के समक्ष रिपोर्ट पेश करते हुए कहा कि आधुनिक समाजवादी देश का चौतरफा तरीके से निर्माण करने और चीनी राष्ट्र के महान कायाकल्प को चौतरफा तरीके से बढ़ावा देने की कुंजी पार्टी में निहित है। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी दुनिया भर में सबसे बड़ी मार्क्सवादी सत्ताधारी पार्टी है, जनता का समर्थन प्राप्त करने, और लंबे समय तक अपने सत्ताधारी स्थान को मजबूत करने के लिए सीपीसी को हमेशा हर समय बड़ी पार्टी के सामने मौजूद जटिल समस्याओं को हल करने के लिए सचेत रहना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि हमें नए युग में पार्टी निर्माण के लिए सामान्य आवश्यकताओं को लागू करते हुए पार्टी के व्यापक और सख्त शासन की व्यवस्था को संपूर्ण करना चाहिए। व्यापक तौर पर पार्टी के आत्म-स्वच्छता, आत्म-सुधार, आत्म-क्रांति और आत्म-उन्नति को बढ़ावा देना चाहिए। पार्टी प्रारंभिक इरादे और मूल मिशन पर कायम रहते हुए हमेशा चीनी विशेषता वाले समाजवादी कार्य के लिए मजबूत नेतृत्व का केंद्र रहेगी।

(श्याओ थांग)   

 

 

रेडियो प्रोग्राम