चीनी शैली का आधुनिकीकरण सीपीसी के नेतृत्व में समाजवादी आधुनिकीकरण है- शी चिनफिंग

2022-10-16 12:30:37

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस 16 अक्तूबर को पेइचिंग में शुरू हुई। शी चिनफिंग सीपीसी 19वीं केंद्रीय समिति का प्रतिनिधित्व कर 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के समक्ष रिपोर्ट पेश रहे हैं। उन्होंने कहा कि चीनी शैली का आधुनिकीकरण सीपीसी के नेतृत्व में समाजवादी आधुनिकीकरण है। इसमें न केवल सभी देशों के आधुनिकीकरण की समान विशेषताएं हैं, बल्कि अपनी राष्ट्रीय परिस्थितियों के आधार पर चीनी विशेषताएं भी हैं। चीनी शैली का आधुनिकीकरण विशाल आबादी वाला आधुनिकीकरण है, सभी लोगों की समान समृद्धि वाला आधुनिकीकरण है, भौतिक सभ्यता और आध्यात्मिक सभ्यता के समन्वय वाला आधुनिकीकरण है, मानव और प्रकृति के सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व वाला आधुनिकीकरण है, और शांतिपूर्ण विकास के पथ पर आगे बढ़ने वाला आधुनिकीकरण है।

(श्याओ थांग)

 

 

रेडियो प्रोग्राम