पिछले दशक में चीन में हुईं तीन महत्वपूर्ण बातें- शी चिनफिंग

2022-10-16 12:14:34


चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस 16 अक्तूबर को सुबह पेइचिंग स्थित जन बृहद भवन में शुरू हुई। शी चिनफिंग ने सीपीसी 19वीं केंद्रीय समिति का प्रतिनिधित्व करते हुए कहा कि सीपीसी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के आयोजन से अब तक दस साल हो चुके हैं। पिछले दशक में हमने पार्टी और लोगों के लिए महान व्यावहारिक महत्व और दूरगामी ऐतिहासिक महत्व की तीन प्रमुख बातों का अनुभव किया है, यानी कि पहला, चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ मनायी गयी। दूसरा, चीनी विशेषता वाले समाजवाद ने नए युग में प्रवेश किया, और तीसरा, गरीबी उन्मूलन व व्यापक खुशहाल समाज के निर्माण वाला ऐतिहासिक मिशन पूरा किया गया और पहले शताब्दी लक्ष्य को बखूबी अंजाम दिया गया।

शी चिनफिंग ने बल देते हुए कहा कि यह चीनी कम्युनिस्ट पार्टी और चीनी जनता द्वारा संयुक्त संघर्ष के माध्यम से हासिल की गयी ऐतिहासिक जीत है। जो चीनी राष्ट्र के विकास के इतिहास में ऐतिहासिक जीत ही नहीं, बल्कि दुनिया पर दूरगामी प्रभाव डालने वाली ऐतिहासिक जीत भी है।

(श्याओ थांग)

 

रेडियो प्रोग्राम