शी चिनफिंग:चीन ने अभिनव देशों की श्रेणी में प्रवेश किया

2022-10-16 12:28:03


चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस 16 अक्तूबर को पेइचिंग में शुरू हुई। शी चिनफिंग सीपीसी 19वीं केंद्रीय समिति का प्रतिनिधित्व कर 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के समक्ष रिपोर्ट पेश रहे हैं।

इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि चीन ने कुछ अहम और प्रमुख प्रौद्योगिकियों के मामले में सफलता प्राप्त की है। साथ ही चीन को रणनीतिक उभरते उद्योगों के विकास में भी मज़बूती मिली है। मानवयुक्त अंतरिक्ष उड़ान, चंद्रमा एवं मंगल के अन्वेषण, गहरे समुद्र एवं जमीन में अन्वेषण, सुपर कंप्यूटर, उपग्रह नेविगेशन, क्वांटम सूचना, परमाणु ऊर्जा प्रौद्योगिकी, बड़े विमानों का निर्माण, और बायोमेडिसिन आदि क्षेत्रों में चीन ने बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनसे चीन ने अभिनव देशों की श्रेणी में प्रवेश किया है।

(रमेश शर्मा)       

रेडियो प्रोग्राम