चीन के भविष्य के विकास की प्रतीक्षा में कई देशों के राजदूत

2022-10-15 15:43:24

16 अक्टूबर को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की बहुप्रतीक्षित 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस पेइचिंग में होने जा रही है। यह आधुनिक समाजवादी देश के चतुर्मुखी निर्माण की नई यात्रा शुरू होने के महत्वपूर्ण क्षण में आयोजित होने वाला एक बहुत ही महत्वपूर्ण सम्मेलन है। चीन में स्थित पाकिस्तान, लाओस, थाईलैंड आदि देशों के राजदूतों ने चाइना मीडिया ग्रुप के साथ विशेष साक्षात्कार में कहा कि उन्हें चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस और चीन के भविष्य के विकास के प्रति काफी उम्मीदें हैं।

चीन स्थित पाकिस्तानी राजदूत मोइन उल हक साल 2020 में पदभार ग्रहण करने के बाद से चीन के कई प्रांतों और शहरों की यात्रा कर चुके हैं। वे मानते हैं कि चाहे उद्योग हो या कृषि, पर्यावरण, प्रौद्योगिकी के मामले, चीन के विकास ने दुनिया में एक मिसाल कायम की है। चीन के विकास के अनुभव व्यापक विकासशील देशों के लिए सीखने योग्य हैं। उन्होंने यह भी कहा कि चीन जैसे महान देश में राजदूत होने के लिए वे भाग्यशाली और गर्व महसूस करते हैं। उन्होंने दस से अधिक प्रांतों और बीस से अधिक शहरों की यात्रा की है। वे जहां भी गये, उन्होंने चीन का तेज विकास देखा है। पिछले 40 वर्षों में लगभग 8 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं, जो वाकई एक चमत्कार है। पाकिस्तान भी एक विकासशील देश है। हम चीन के इस विकास मॉडल का अध्ययन कर रहे हैं और इससे सीखने की कोशिश कर रहे हैं।

चीन स्थित लाओस की राजदूत खम्फो एर्न्थावन्हो ने कहा कि दोनों देशों के राष्ट्रप्रमुखों ने साल 2019 में लाओस और चीन के बीच साझे भाग्य समुदाय के निर्माण पर एक कार्य योजना पर संयुक्त रूप से हस्ताक्षर किए। यह द्विपक्षीय संबंधों के इतिहास में एक प्रमुख घटना है। कहा जा सकता है कि वर्तमान लाओस-चीन संबंधों के विकास की सर्वोत्तम अवधि है। उन्हें विश्वास है कि भविष्य में दोनों देश चतुर्मुखी सहयोग को मजबूत करते रहेंगे, विभिन्न क्षेत्रों में आदान-प्रदान को बढ़ाते रहेंगे और दोनों देशों के शीर्ष नेताओं के बीच संपन्न सहमति को दृढ़ता से लागू करते रहेंगे।

चीन स्थित नेपाल के राजदूत विष्णु पुका श्रेष्ठ ने कहा कि वर्तमान में महामारी के बार-बार उभरने की स्थिति के तहत वे सम्मेलन में विकास बढ़ाने के कदम उठाये जाने पर बहुत उत्सुक हैं। विश्वास है कि यह सम्मेलन चीनी लोगों के दिलों को एकजुट करेगा।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम