चीन में महामारी की रोकथाम व नियंत्रण और आर्थिक सामाजिक विकास का स्तर ज्यादा उच्च होगा- प्रवक्ता

2022-10-15 19:50:10

सीपीसी 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के न्यूज़ प्रवक्ता सुन येली ने 15 अक्तूबर को कहा कि चीन “ज़ीरो कोविड” नीति अपनाते हुए महामारी की रोकथाम और नियंत्रण के उपायों को लगातार संपूर्ण करता है। चीन की रोकथाम और नियंत्रण रणनीतियाँ और उपाय अधिक वैज्ञानिक, अधिक सटीक और अधिक प्रभावी हो जाएंगे, और महामारी की रोकथाम व नियंत्रण और आर्थिक व सामाजिक विकास के समन्वय का स्तर भी उच्च से उच्च हो जाएगा।

उन्होंने यह भी कहा कि चीन हमेशा लोगों की जान, सुरक्षा और शारीरिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देता है। “ज़ीरो कोविड” नीति से चीन ने बहुत कम संक्रमण दर और मृत्यु दर की गारंटी दी है। चीन के महामारी की रोकथाम के उपाय सबसे किफायती और प्रभावी हैं।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम