किसी को भी पीछे न छोड़ें

2022-10-14 15:41:59

दुनिया भर में लाखों लोग अभी भी स्वस्थ दैनिक खाद्य नहीं खरीद सकते हैं। इससे उन्हें खाद्य असुरक्षा और कुपोषण के उच्च जोखिम में डाल दिया जाता है। वर्ष 2014 के बाद से पूरी दुनिया में भूखे लोगों की कुल संख्या धीरे-धीरे बढ़ी है। वैश्विक खाद्य सुरक्षा महामारी, संघर्ष, जलवायु परिवर्तन, असमानता, बढ़ती कीमतों और अंतर्राष्ट्रीय तनाव सहित अधिक चुनौतियों का सामना कर रही है। पूरी दुनिया में लोग इन सीमाहीन चुनौतियों का डोमिनोज़ प्रभाव झेल रहे हैं।

दुनिया भर में 80 प्रतिशत से अधिक अत्यधिक गरीबी लोग ग्रामीण क्षेत्रों में रहते हैं। इनमें से अधिक लोग अपनी आजीविका के लिए कृषि और प्राकृतिक संसाधनों पर निर्भर हैं। वे अकसर प्राकृतिक और मानव निर्मित आपदाओं से सबसे अधिक प्रभावित लोग होते हैं और अपने लिंग, जाति या स्थिति के कारण हाशिए पर बार-बार से चले जाते हैं। साथ ही, उनके लिए प्रशिक्षण, वित्त, नवाचार और प्रौद्योगिकी आदि मौका मिलना आसान नहीं है।

वैश्विक संकटों के सामने वैश्विक समाधानों की पहले से कहीं अधिक आवश्यकता है। लोगों के कार्य लोगों का भविष्य ही हैं। सतत विकास वाली एक दुनिया है जहां हर कोई मायने रखता है।

हर 16 अक्तूबर को विश्व खाद्य दिवस है, जो संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) द्वारा स्थापित है। इस दिवस की स्थापना का लक्ष्य वैश्विक खाद्य कमी पर ध्यान देने, सभी देशों से खाद्य उत्पादन बढ़ाने और भूख व कुपोषण से लड़ने के लिए कदम उठाने का आग्रह करता है। वर्ष 2022 विश्व खाद्य दिवस का विषय “किसी को भी पीछे न छोड़ें” है।

एफएओ ने सभी लोगों के खाद्य, पोषण, शांति और समानता के अधिकारों को प्राथमिकता देने के लिए विभिन्न देशों के सरकारों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और व्यक्तियों से एकजुट होने का आह्वान किया। वास्तव में, प्रत्येक लोग को एक समावेशी व सतत भविष्य की दिशा में प्रयास करना और अधिक करुणा व दया के साथ कार्य करना चाहिए।

खाद्य सुरक्षा सभी देशों के लिये सबसे महत्वपूर्ण बातों में से एक है। चीन व्यापक रूप से खाद्य सुरक्षा की गारंटी देने की अपनी क्षमता में सुधार करना जारी रखता है और "तीन ग्रामीण (कृषि, ग्रामीण और किसान)" कार्य की प्राथमिकता के रूप में अनाज आदि महत्वपूर्ण कृषि उत्पादों की प्रभावी आपूर्ति सुनिश्चित करने पर जोर देता है। कई वर्षों से पूरे चीन में अनाज उत्पादन का कुल भार 13 खरब किलोग्राम से अधिक पर स्थिर रहा है। चीन ने अनाज की आत्मनिर्भरता और राशन की पूर्ण सुरक्षा प्राप्त की है। चीनी लोगों के “चावल की कटोरी” उनके हाथों में मजबूती से रखती है। चीन ने उच्च गुणवत्ता वाली अनाज परियोजना के गहन प्रचार पर जोर दिया है, अनाज भंडारण व रसद सुविधाओं के निर्माण को बढ़ाया है और अनाज उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास को मजबूत किया है।

चीनी राष्ट्रीय अनाज और सामग्री भंडार ब्यूरो के मुताबिक, वर्ष 2017 से वर्ष 2020 तक चीनी सरकार ने कुल लगभग 21.5 अरब युआन की व्यवस्था की है, 60 अरब युआन से अधिक के निवेश को प्रेरित किया है और 5.4 हजार से अधिक अनाज पोस्ट-उत्पादन सेवा केंद्रों का निर्माण किया है। साथ ही चीन ने 1.5 हजार से अधिक अनाज गुणवत्ता निरीक्षण संस्थानों का व्यापक रूप से अपडेट किया। चीन में उच्च गुणवत्ता वाली अनाज परियोजना के उन्नत संस्करण ने उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त किए हैं।

वर्ष 2017 से चीन के विभिन्न क्षेत्रों ने खाद्य सुरक्षा की गारंटी की क्षमता में सुधार के लिए बड़ी संख्या में अनाज भंडारण और रसद परियोजनाओं का निर्माण किया है। चीन की अनाज भंडारण सुविधाओं के पैमाने और स्तर में काफी सुधार हुआ है। प्रमुख अनाज रसद चैनलों पर भरोसा करते हुए चीन के विभिन्न क्षेत्रों ने राष्ट्रीय व्यापक परिवहन रीढ़ नेटवर्क और हब से जुड़ा है। कृषि उत्पादों की रसद सेवा क्षमताओं को लगातार बढ़ाने के लिये चीन ने महत्वपूर्ण रसद नोड्स पर कई अनाज रसद पार्कों का निर्माण किया है।

वर्ष 2022 चीन ने "उच्च मानक अन्न भंडार निर्माण प्रौद्योगिकी की प्रमुख बातें" जारी की हैं। चीन ने उच्च स्तरीय अन्न भंडारों के निर्माण को बढ़ाया है, हरा अनाज भंडारण प्रोत्साहन कार्रवाई को लागू किया और अपनी अनाज भंडारण सुविधाओं के निर्माण और प्रौद्योगिकी अनुप्रयोग को आगे मजबूत किया है।

साथ ही संबंधित चीनी विभागों ने खाद्य सुरक्षा पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ आदान-प्रदान और सहयोग का विस्तार करना जारी रखा है। चीन विभिन्न देशों के राष्ट्रीय खाद्य व कृषि प्राधिकरणों, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों और विदेशी अनाज व तेल संघों के साथ आदान-प्रदान और सहयोग को गहरा किया है। चीन ने वैश्विक खाद्य सुरक्षा और वैश्विक पोषण स्थिति में सुधार के लिए चीनी ज्ञान और चीनी समाधानों को साझा किया है।

पिछले कुछ सालों में चीन ने स्थानीय परिस्थितियों के अनुसार अनाज के क्षेत्रीय ब्रांड बनाने के लिए विभिन्न उपाय उठाए हैं। चीन में अनाज उद्योग के उच्च गुणवत्ता वाले विकास में एक नया कदम उठाया गया है।

चीन उत्पादन बढ़ने व गुणवत्ता में सुधार करने पर जोर देता है और खाद्य के उत्पादन, खरीद, भंडारण, प्रसंस्करण व बिक्री आदि कृषि उत्पाद उद्योग के विभिन्न भागों के बीच सहयोग करता है। चीन में अनाज उद्योग की गुणवत्ता, दक्षता और प्रतिस्पर्धात्मकता में लगातार सुधार हुआ और एक कुशल व सुविधाजनक अनाज और खाने योग्य तेल का आपूर्ति नेटवर्क स्थापित हुआ है। चीन में प्राथमिक, माध्यमिक और तृतीयक उद्योगों का त्वरित एकीकरण से किसान ने अनाज उद्योग के अधिक मूल्य वर्धित लाभों को साझा कर सका, किसानों की आय बढ़ाने के लिए अवसरों में वृद्धि हुई और ग्रामीण पुनरोद्धार में मदद की है।

आज, अधिक से अधिक प्रसिद्ध चीनी अनाज और खाने योग्य तेल ब्रांड के उत्पादों ने शहरी और ग्रामीण निवासियों के परिवारों में प्रवेश किया है। जब खाद्य की गुणवत्ता और से अधिक गारंटीकृत हो, तो उपभोक्ताओं का अनुभव और से अधिक आरामदायक बनेगा।

वर्ष 2022 में, दुनिया भर महामारी की समाप्ति नहीं होने के साथ-साथ क्षेत्रीय संघर्ष, जलवायु परिवर्तन, बढ़ती कीमतें और अंतर्राष्ट्रीय तनाव एक के बाद एक उभर रहें हैं। विभिन्न कारक वैश्विक खाद्य सुरक्षा को प्रभावित कर रहे हैं। चीन अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ खाद्य सुरक्षा पर अपने अनुभवों को साझा करने और सभी देशों के साथ मिलाकर एक सतत दुनिया का निर्माण करने को तैयार है। इसलिये सभी लोग पर्याप्त और पौष्टिक खाद्य का आनंद लेने में सक्षम बन सकेंगे।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम