वैश्विक विकास पहल क्या है?

2022-10-12 18:25:05

हाल के वर्षों में, सदी की महामारी और सदी के परिवर्तन आपस में जुड़े हुए हैं और वैश्विक आर्थिक सुधार असंतुलित हो गया है। संयुक्त राष्ट्र 2030 सतत विकास एजेंडा के कार्यान्वयन में नई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

21 सितंबर, 2021 को चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने 76 वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस में विकास के मुद्दों को मुख्य अंतर्राष्ट्रीय एजेंडे में वापस लाने के लिए वैश्विक विकास पहल का प्रस्ताव रखा और समान विकास व समृद्धि हासिल करने के लिए संदेश जारी किया।

उन्होंने कहा कि विकास लोगों की खुशी को साकार करने की कुंजी है। महामारी के गंभीर प्रभाव के सामने हमें संयुक्त रूप से वैश्विक विकास को संतुलन, समन्वय और समावेशिता के नए चरण में बढ़ावा देना चाहिए।

वैश्विक विकास पहल का मूल विकास व जनता की प्राथमिकता, समावेशी व नवाचार, मनुष्य और प्रकृति के सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व का पालन करना है। वह मुख्य रूप से गरीबी उन्मूलन, खाद्य सुरक्षा, महामारी के मुकाबला और टीके, विकास वित्तपोषण, जलवायु परिवर्तन और हरित विकास, औद्योगीकरण, डिजिटल अर्थव्यवस्था, अंतर-संवाद आदि जैसे क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देता है, संयुक्त राष्ट्र 2030 सतत विकास एजेंडा के कार्यान्वयन को तेज करता है, और वैश्विक विकास के लिए साझे भाग्य समुदाय का निर्माण करता है।

2022 विश्व आर्थिक मंच के वीडियो सम्मेलन में शी चिनफिंग ने वैश्विक विकास पहल पर फिर से जोर दिया कि यह पहल दुनिया के लिए खुला एक सार्वजनिक उत्पाद है, जिसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र 2030 सतत विकास एजेंडा से जुड़कर वैश्विक समान विकास को बढ़ाना है। चीन इस पहल के क्रियान्वयन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न पक्षों से हाथ मिलाने को तैयार है ताकि कोई देश पीछे न छूटे।

शी चिनफिंग ने 24 जून, 2022 को वीडियो के माध्यम से वैश्विक विकास पर उच्च-स्तरीय वार्ता की अध्यक्षता की और एक महत्वपूर्ण भाषण दिया, जिसमें संयुक्त रूप से विकास को बढ़ावा देना, संयुक्त रूप से विकास के लिए एक अनुकूल अंतरराष्ट्रीय वातावरण बनाने, संयुक्त रूप से वैश्विक विकास की नई प्रेरक शक्ति पैदा करने, संयुक्त रूप से वैश्विक विकास साझेदारी का निर्माण करने का चार सूत्रीय प्रस्ताव पेश किया गया।

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि वैश्विक विकास पहल का प्रस्ताव सही समय पर पेश किया गया है, और संयुक्त राष्ट्र स्पष्ट रूप से इसका समर्थन करता है और इस बारे में चीन के साथ सहयोग करने और विभिन्न देशों के साथ इसके कार्यान्वयन को बढ़ावा देने को तैयार है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम