चीन:पहले आठ महीनों में सेवाओं के कुल आयात-निर्यात में 20.4 प्रतिशत की वृद्धि

2022-10-12 18:45:41

चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 12 अक्तूबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस वर्ष जनवरी से अगस्त तक, चीन के सेवा व्यापार में निरंतर वृद्धि बनी रही। सेवाओं के आयात और निर्यात की कुल रकम 39 खरब 37 अरब 56 करोड़ युआन रही, जिसमें साल 2021 की समान अवधि की तुलना में 20.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

वाणिज्य मंत्रालय के अनुसार, जनवरी से अगस्त तक, चीन का सेवा निर्यात 19 खरब 8 अरब 24 करोड़ युआन रहा, जिसमें साल 2021 में जनवरी से अगस्त तक की तुलना में 23.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं, सेवा आयात 20 खरब 29 अरब 32 करोड़ युआन रहा, जिसमें 2021 के समान समय से 17.9 प्रतिशत अधिक रहा। अगस्त महीने में चीन की सेवाओं का कुल आयात-निर्यात 5 खरब 43 अरब 79 करोड़ युआन रहा, जिसमें गत वर्ष अगस्त की तुलना में 17.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

बताया गया है कि सेवाओं में ज्ञान आधारित व्यापार लगातार बढ़ रहा है। जनवरी से अगस्त तक, चीन का ज्ञान आधारित सेवाओं का आयात-निर्यात 16 खरब 43 अरब 27 करोड़ युआन रहा, जो कि गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11.4 प्रतिशत से अधिक था। वहीं, पर्यटन सेवा के आयात और निर्यात में वृद्धि बनी रही। जनवरी से अगस्त तक, चीन की पर्यटन सेवा का आयात-निर्यात 5 खरब 42 अरब 66 करोड़ युआन रहा, जिसमें 2021 के पहले 8 महीनों की तुलना में 7.1 प्रतिशत का इजाफा हुआ। पर्यटन सेवा को छोड़कर जनवरी से अगस्त तक, चीन की सेवाओं के आयात-निर्यात में गत वर्ष के समान समय से 22.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई। यह आंकड़ा साल 2019 की समान अवधि की तुलना में 51.9 प्रतिशत का इजाफा है।     

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम