चीनी केंद्रीय बैंक ने पहली तीन तिमाहियों के वित्तीय आंकड़े जारी किए

2022-10-12 15:18:56

11 अक्तूबर को चीनी जन बैंक ने वर्ष 2022 की पहली तीन तिमाहियों के वित्तीय आंकड़ों की रिपोर्ट जारी की।

आंकड़ों के अनुसार सितंबर के अंत तक व्यापक धन का संतुलन (एम.2) 2626 खरब 60 अरब युआन है, जिसमें गत वर्ष की इसी अवधि से 12.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। घरेलू और विदेशी मुद्रा ऋणों का संतुलन 2165 खरब 50 अरब युआन है, जिसमें गत वर्ष की इसी अवधि से 10.7 प्रतिशत की वृद्धि हुई। आरएमबी ऋण की शेष राशि 2107 खरब 60 अरब युआन है, जो गत वर्ष की इसी अवधि से 11.2 प्रतिशत अधिक रही।

उधर सितंबर के अंत तक स्थानीय और विदेशी मुद्रा जमा का संतुलन 2612 खरब 90 अरब युआन है, जिसमें गत वर्ष की इसी अवधि से 10.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई। आरएमबी जमा की शेष राशि 2550 खरब 10 अरब युआन है, जिसमें गत वर्ष की इसी अवधि से 11.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वृद्धि की गति गत महीने के बराबर है, पर यह गत वर्ष की इसी अवधि से 2.7 प्रतिशत अधिक रही।

पहली तीन तिमाहियों में आरएमबी ऋण में 180 खरब 80 अरब युआन की वृद्धि हुई, जो गत वर्ष की इसी अवधि से 13 खरब 60 अरब युआन अधिक रही। आरएमबी जमा में 227 खरब 70 अरब युआन की वृद्धि हुई, जो गत वर्ष की इसी अवधि से 61 खरब 60 अरब युआन अधिक रही।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम