पिछले 10 सालों में तिब्बत में पठारी विशेषता वाले खेलों का तेजी से विकास हुआ

2022-10-11 14:48:44

चीन के तिब्बत स्वायत्त प्रदेश द्वारा आयोजित "इस दशक में तिब्बत" के विषय पर संवाददाता सम्मेलन के अनुसार पिछले दस वर्षों में तिब्बत स्वायत्त प्रदेश में खेलों में 5.237 अरब युआन का निवेश किया गया है, जिसका उपयोग खेल के बुनियादी सुविधाओं के निर्माण में सुधार, राष्ट्रीय फिटनेस के स्तर में सुधार, प्रतिस्पर्धी खेलों के लिए आरक्षित प्रतिभाओं को विकसित करने और पारंपरिक जातीय खेलों के संरक्षण के लिए किया गया है। पिछले दस वर्षों में तिब्बत में पठारी विशेषताओं वाले खेलों का तेजी से विकास हुआ है।

पिछले दस वर्षों में तिब्बत में सार्वजनिक खेल स्थलों की संख्या बढ़कर 8629 हो गई, जिनका कुल क्षेत्रफल 65.5 लाख वर्ग मीटर पहुंचा। साथ ही पूरे प्रदेश में सामाजिक खेल प्रशिक्षकों की कुल संख्या 5829 पहुंची। इसका मतलब है कि प्रति 1 हजार लोगों पर 1.6 सामाजिक खेल प्रशिक्षक हैं और सभी जातीय समूहों के लोगों की खेल और फिटनेस आवश्यकताओं को सक्रिय रूप से पूरा करते हैं।

पठारी विशेषताओं वाले खेलों का विकास करने के लिए तिब्बत स्वायत्त प्रदेश ने पारंपरिक जातीय खेलों के संरक्षण, विरासत व विकास को मजबूत किया है। डांगजिरेन जॉकी क्लब और ल्हासा काइट आदि 22 जातीय खेलों को चीनी राष्ट्रीय और तिब्बत स्वायत्त प्रदेश-स्तरीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत संरक्षण सूची में शामिल किया गया है। तिब्बत स्वायत्त प्रदेश के खेल ब्यूरो के प्रभारी वांग दजुन ने कहा कि जातीय पारंपरिक घुड़सवारी प्रदर्शन आदि जातीय फिटनेस श्रृंखला गतिविधियों से पठारी विशेषताओं वाले खेलों के विकास को बढ़ावा देना जारी रहेगा। ताकि सभी जातीय समूहों के लोग खेलों के माध्यम से अधिक खुशी और संतुष्टि प्राप्त कर सकें।

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम