2022 चीन राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा जागरूकता सप्ताह शुरू

2022-10-11 15:32:33

चीनी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा रणनीति और ग्रामीण पुनरुद्धार रणनीति को आगे लागू करने और खाद्य सुरक्षा प्रचार और शिक्षा के लिए एक दीर्घकालिक तंत्र की स्थापना करने के लिए 2022 विश्व खाद्य दिवस और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा प्रचार सप्ताह की गतिविधि 10 अक्तूबर को ऑनलाइन शुरू हुई। 

16 अक्तूबर को विश्व खाद्य दिवस है। संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन ने वैश्विक गतिविधियों का विषय इस प्रकार निर्धारित किया है: "किसी को भी पीछे न छोड़ें। बेहतर उत्पादन, बेहतर पोषण, बेहतर पर्यावरण, बेहतर जीवन।" विश्व खाद्य दिवस का सप्ताह चीन के खाद्य सुरक्षा प्रचार सप्ताह के रूप में तय किया गया। इस वर्ष के प्रचार का विषय है "खाद्य आपूर्ति की गारंटी और चीन के चावल के कटोरे को सुरक्षित करना"।

विश्व खाद्य दिवस और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा जागरूकता सप्ताह गतिविधियों को अनाज और सामग्री भंडार के चीनी राज्य ब्यूरो, कृषि और ग्रामीण मामलों के मंत्रालय, शिक्षा मंत्रालय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, चीन अंतर्राष्ट्रीय विकास सहयोग एजेंसी, अखिल चीन महिला संघ, संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन द्वारा संयुक्त रूप से प्रायोजित किया जा रहा है। 

बताया जाता है कि इस वर्ष का राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा प्रचार सप्ताह चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कारणों में ऐतिहासिक उपलब्धियों और ऐतिहासिक परिवर्तनों का व्यापक और गहन प्रचार करेगा, अंतर्राष्ट्रीय विकास में चीन की सक्रिय भागीदारी का प्रचार करेगा, खाद्य सुरक्षा सहयोग और वैश्विक शासन में चीन की सक्रिय भागीदारी का प्रसार करेगा। इस दौरान संबंधित विभाग अनाज उत्पादन, परिसंचरण और खपत आदि के क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करेंगे और भोजन से प्यार, भोजन की बचत और स्वस्थ खपत की अवधारणा की वकालत करेंगे।

रेडियो प्रोग्राम