चीन के वैध आविष्कार पेटेंटों की मात्रा और गुणवत्ता में वृद्धि

2022-10-10 11:55:29


चीन के वैध आविष्कार पेटेंटों की मात्रा और गुणवत्ता में वृद्धि हुई है। चीन में निर्मित और आरक्षित उच्च मूल्य के आविष्कार पेटेंटों को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है।  चीन में वैध आविष्कार पेटेंटों की कुल संख्या में रणनीतिक उभरते उद्योगों के वैध आविष्कार पेटेंटों का अनुपात 30 प्रतिशत से अधिक पहुंचा है। चीनी राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा ब्यूरो के रणनीतिक योजना विभाग के निदेशक गे शू ने 9 अक्तूबर को चीनी राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा ब्यूरो के नियमित संवाददाता सम्मेलन में इस बात का परिचय किया।

 

वहीं, चीन में नवाचार क्षेत्र में उद्यमों की मुख्य स्थिति को और मजबूत किया गया है। गे शू ने कहा कि वर्ष 2022 की जुलाई तक चीन में वैध आविष्कार पेटेंट वाले उद्यमों की कुल संख्या 3.26 लाख पहुंची है, जबकि 20.86 लाख वैध आविष्कार पेटेंट हैं, जिनका अनुपात घरेलू वैध आविष्कार पेटेंटों की कुल संख्या में 68.5 प्रतिशत पहुंचा है।

 

वर्तमान में चीन में वैध आविष्कार पेटेंट वाले उद्यम अग्रणी उद्यम और उच्च तकनीक उद्यम मुख्य तौर पर हैं। इस साल जुलाई तक चीन में वैध आविष्कार पेटेंट वाले उच्च तकनीक उद्यमों की कुल संख्या 1.56 लाख पहुंची। इन उद्यमों में 13.39 लाख वैध आविष्कार पेटेंट हैं, जिनका अनुपात घरेलू उद्यमों के आविष्कार पेटेंट का 64.2 प्रतिशत पहुंचा है।

 

गे शू ने आगे कहा कि चीनी राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा ब्यूरो पेटेंट गुणवत्ता सुधार परियोजना का आगे गहन कार्यान्वयन करेगा। साथ ही चीन में बौद्धिक संपदा समीक्षा की गुणवत्ता व दक्षता में सुधार किया जाएगा और बौद्धिक संपदा अधिकारों के संरक्षण को मजबूत किया जाएगा।

 

(हैया)

रेडियो प्रोग्राम