दस वर्षों में चीन के अधिकृत आविष्कार पेटेंट में 13.8 प्रतिशत का वार्षिक इजाफा

2022-10-10 11:50:45

 

चीनी राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा ब्यूरो के उप प्रधान हू वनह्वेई ने 9 अक्तूबर को राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा ब्यूरो द्वारा आयोजित नियमित न्यूज़ ब्रीफिंग में कहा कि वर्ष 2012 से वर्ष 2021 तक इस ब्यूरो ने 13.8 प्रतिशत की औसत वार्षिक वृद्धि के साथ कुल 39 लाख 53 हजार आविष्कार पेटेंट अधिकृत किये हैं। साथ ही 25.5 प्रतिशत की औसत वार्षिक वृद्धि के साथ 3 करोड़ 55 लाख 63 हजार ट्रेडमार्क पंजीकृत किये गये हैं।

हू वनह्वेई के अनुसार चीन में बौद्धिक संपदा से जुड़े नीति नियम ने सृजन को विकसित किया है। वर्ष 2022 के सितंबर तक चीन में आविष्कार पेटेंट की प्रभावी संख्या 40 लाख 81 हजार तक पहुंची। उनमें हांगकांग, मकाओ व थाईवान को छोड़कर केवल भीतरी चीन में आविष्कार पेटेंट की प्रभावी संख्या 31 लाख 54 हजार रही, और 4 करोड़ 15 लाख 23 हजार प्रभावी ट्रेडमार्क पंजीकृत किये गये हैं। कुल 2,495 भौगोलिक संकेत उत्पादों को मंजूरी दी गई है। सामूहिक चिन्हों और प्रमाणन चिन्हों के रूप में भौगोलिक संकेतों के 6,992 पंजीकरण स्वीकृत किये गये हैं। और कुल 59 हजार एकीकृत सर्किट लेआउट डिजाइन जारी किए गए हैं।

ध्यानाकर्षक बात यह है कि विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा हाल ही में जारी ताजा “वर्ष 2022 वैश्विक सृजन सूचकांक” में चीन वर्ष 2012 के 34वें स्थान से उन्नत होकर वर्ष 2022 के 11वें स्थान पर रहा है। निरंतर दस वर्षों में स्थिर वृद्धि हुई है।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम