सितंबर तक चीन के प्रभावी आविष्कार पेटेंट की संख्या 40.81 लाख तक जा पहुंची

2022-10-09 17:25:58

चीन राज्य बौद्धिक संपदा अधिकार ब्यूरो ने 9 अक्तूबर को "बौद्धिक संपदा अधिकारों के दशक" शीर्षक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। चीन राज्य बौद्धिक संपदा अधिकार ब्यूरो के उप निदेशक हू वेनहुई ने परिचय दिया कि चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 18वीं राष्ट्रीय कांग्रेस के बाद से चीन के बौद्धिक संपदा अधिकार कार्य में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं।

पिछले दस वर्षों में, बौद्धिक संपदा अधिकार का कानूनी प्रणाली लगातार सुधर रहा है और सुरक्षा स्तर लगातार बढ़ रहा है। चीनी सिविल कोड ने बौद्धिक संपदा अधिकारों की रक्षा के लिए प्रमुख कानूनी सिद्धांत स्थापित किया। पेटेंट कानून, ट्रेडमार्क कानून और कॉपीराइट कानून के संशोधन का एक नया दौर पूरा हो गया और उच्चतम अंतरराष्ट्रीय मानक वाली दंडात्मक क्षति प्रणाली स्थापित की गई है। चीन राज्य बौद्धिक संपदा अधिकार ब्यूरो ने देश की उच्चतम न्यायालय के साथ एक ऑनलाइन संपर्क तंत्र की स्थापना की और सुप्रीम पीपुल्स प्रोक्यूरेटोरेट के साथ संयुक्त रूप से बौद्धिक संपदा अधिकारों के सहयोगात्मक संरक्षण को मजबूत करने पर राय जारी की, और न्याय मंत्रालय के साथ संयुक्त रूप से पेटेंट उल्लंघन विवाद केस के प्रशासनिक निपटारे के मानकीकृत निर्माण का परीक्षण स्थल कार्य शुरू किया, राज्य बाजार विनियमन प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से बौद्धिक संपदा अधिकार संरक्षण के लिए विशेष अभियान शुरू किया। बौद्धिक संपदा अधिकार संरक्षण की सामाजिक संतुष्टि दर साल 2012 में 63.69 अंक से बढ़कर साल 2021 में 80.61 अंक तक बढ़ गयी है, जो बहुत बड़ी प्रगति है।

साल 2012 से 2021 तक, राज्य बौद्धिक संपदा अधिकार ब्यूरो ने कुल 39.53 लाख आविष्कार पेटेंट को अधिकृत किया और 13.8 प्रतिशत की औसत वार्षिक वृद्धि है। कुल 3 करोड़ 55 लाख 63 हजार ट्रेडमार्क को पंजीकृत किया गया और 25.5 प्रतिशत की औसत वार्षिक वृद्धि है। सितंबर 2022 तक चीन में प्रभावी आविष्कार पेटेंट की संख्या 40.81 लाख तक जा पहुंची, जिनमें से 31.54 लाख घरेलू (हांगकांग, मकाओ और थाइवान को छोड़कर) आविष्कार पेटेंट हैं। 4 करोड़ 15 लाख 23 हजार प्रभावी ट्रेडमार्क पंजीकृत किये गये। 2,495 भौगोलिक संकेत उत्पादों को मंजूरी दी गई है। विश्व बौद्धिक संपदा संगठन द्वारा जारी नवीनतम "ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स रिपोर्ट" में चीन की रैंकिंग 2012 में 34वें स्थान से बढ़कर 2022 में 11वें स्थान तक आ गई है। दुनिया के पांच प्रमुख विज्ञान और प्रौद्योगिकी समूहों में चीन 2 सीटों पर काबिज है।

(मीनू)

रेडियो प्रोग्राम