राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों में चीन में 42 करोड़ से अधिक लोगों ने यात्रा की

2022-10-08 16:20:49

चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस साल राष्ट्रीय दिवस के 7 दिनों की छुट्टियों में चीन में 42 करोड़ 20 लाख लोगों ने यात्रा की। इस दौरान घरेलू पर्यटन आय 2 खरब 87 अरब 21 करोड़ युआन रही।

आंकड़ों के अनुसार महामारी की रोकथाम और नियंत्रण की स्थिति में राष्ट्रीय दिवस की छुट्टियों में 13,940 सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें 5 करोड़ 92 लाख 74 हजार से अधिक लोगों ने भाग लिया।

चीनी संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय ने 12 खेल पर्यटन लाइनों और 128 ग्रामीण पर्यटन लाइनें पेश कीं। 28 करोड़ 30 लाख युआन के कूपन उपभोक्ताओं को दिये गये, जिससे 14 करोड़ से अधिक लोगों को फायदा मिला और प्रत्यक्ष रूप से 15 अरब 41 करोड़ युआन की संस्कृति व पर्यटन खपत हुई।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम