चीन मजबूत ऊर्जा संपन्न देश बनने की दिशा में अग्रसर

2022-10-07 17:36:15

ऊर्जा आर्थिक और सामाजिक विकास का अहम आधार है, जिस पर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग हमेशा ध्यान देते हैं। शी चिनफिंग के मुताबिक ऊर्जा की सुरक्षा आर्थिक और सामाजिक विकास से संबंधित समग्र और रणनीतिक मुद्दा है, जो देश के समृद्ध विकास, लोगों के जीवन में सुधार और समाज की शांति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।

लंबे समय के विकास के चलते चीन दुनिया में ऊर्जा का सबसे ज्यादा उत्पादन और उपभोग करने वाला देश बन गया है। चीन में कोयला, बिजली, तेल, प्राकृतिक गैस, नई ऊर्जा और अक्षय ऊर्जा के चौतरफा विकास की ऊर्जा आपूर्ति व्यवस्था स्थापित हो चुकी है। तकनीकी उपकरण का स्तर काफी हद तक उन्नत हुआ है और उत्पादन व जीवन में ऊर्जा के प्रयोग की स्थिति में बड़ा सुधार आया है।

हाल में चीन के शानतोंग प्रांत के भूविज्ञान और खान ब्यूरो के छठे ग्रुप के कर्मचारियों ने शी चिनफिंग को पत्र भेजकर खनिज अन्वेषण में मिली उपलब्धियों की रिपोर्ट की। वर्ष 1958 में स्थापित होने के बाद इस ग्रुप ने सोने समेत खनिज संसाधनों की खोज में बड़ी प्रगति हासिल की। इस समूह ने कुल 2,810 टन से अधिक स्वर्ण संसाधन का पता लगाया, जो चीन में सर्वाधिक सोने की खोज करने वाली भूवैज्ञानिक टीम है।

शी चिनफिंग ने जवाबी पत्र में कहा कि खनिज संसाधन आर्थिक और सामाजिक विकास का महत्वपूर्ण सामग्री आधार है। खनिज संसाधन की खोज और विकास देश के विकास और सुरक्षा से संबंधित है। आशा है कि सभी कर्मचारी हरित विकास की विचारधारा का कार्यांवयन कर अन्वेषण और प्रौद्योगिकी नवाचार बढ़ाएंगे, ताकि देश की ऊर्जा सुरक्षा और आधुनिक समाजवादी देश के चौतरफा निर्माण में नया योगदान दिया जा सके।

वर्ष 2011 में चीन के प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय ने खनिज संसाधनों की खोज का कदम शुरू किया। पिछले दस सालों में खनन खपत में लगातार बढ़ने की स्थिति में चीन में प्रमुख खनिज भंडार में व्यापक बढ़ोतरी हुई। दस वर्षों में दस करोड़ टन के 23 नए तेल क्षेत्रों और खरब वर्ग मीटर के 28 नए गैस क्षेत्रों का पता लगाया गया। गैर-तेल और गैस खनिज के 32 नए संसाधन आधार तैयार किए गए। 80 से अधिक पुरानी खानों में मिले नए संसाधन बड़े और मध्यम पैमाने पर पहुंचे। करीब 800 उत्पादन खानों के सेवा जीवन को अलग-अलग स्तर तक बढ़ाया गया।

आने वाले समय में प्राकृतिक संसाधन मंत्रालय संबंधित विभागों के साथ खनिज संसाधन की खोज के नए चरण के कदम उठाएगा और खनिज अन्वेषण की क्षमता उन्नत करेगा, ताकि चीन में रणनीतिक खनिज संसाधन की गारंटी क्षमता बढ़ सके।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम