चीन के चार स्थल विश्व सिंचाई विरासत सूची में शामिल

2022-10-06 17:12:20

चीन के स्छ्वान प्रांत स्थित थोंगची बांध, च्यांगसू प्रांत स्थित शिंगह्वा ढेर खेत, चच्यांग प्रांत स्थित सोंगयांग सोंगकू सिंचाई क्षेत्र और च्यांगशी प्रांत स्थित छोंगयी शांगपाओ सीढ़ीनुमा खेत 6 अक्तूबर को विश्व सिंचाई विरासत सूची में शामिल हुए।

चीनी जल संसाधन मंत्रालय से मिली खबर के अनुसार उक्त चार सिंचाई परियोजनाओं के साथ चीन में विश्व सिंचाई विरासतों की संख्या 30 तक जा पहुंची है।

बताया जाता है कि इस बार ऑस्ट्रेलिया, भारत, इराक, जापान, दक्षिण कोरिया और श्रीलंका आदि देशों की 15 सिंचाई परियोजनाएं भी विश्व सिंचाई विरासत सूची में शामिल हुईं। अब तक विश्व सिंचाई विरासतों की संख्या 140 तक पहुंची, जो 18 देशों में स्थित है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम