चीन में छोंगयांग महोत्सव

2022-10-04 15:03:49

चीनी पंचांग के अनुसार, हर वर्ष 9वें महीने की 9वीं तिथि को छोंगयांग महोत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष छोंगयांग महोत्सव 4 अक्तूबर को है।

यह त्योहार प्राचीन काल में पतझड़ की फसल के दौरान स्वर्ग पूजा से उत्पन्न हुआ। बाद में ऐतिहासिक विकास के चलते त्योहार में पूर्वजों की पूजा करना, पर्वत पर चढ़ना, गुलदाउदी फूल का आनंद लेना आदि रीति-रिवाज जोड़े गये।

वर्तमान चीन में छोंगयांग महोत्सव वृद्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है। साल 2012 में चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा की स्थाई समिति ने कानून पारित कर औपचारिक तौर पर निश्चित किया कि चीनी पंचांग के अनुसार हर वर्ष नौवें महीने की नौवीं तारीख को वृद्ध दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस दिन देश में विभिन्न तरीकों से बुजुर्गों को शुभकामनाएं दी जाती हैं। 

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम