चीन में आरक्षित अंतरिक्ष यात्रियों के चौथे जत्थे का चयन शुरू

2022-10-03 16:53:20

2 अक्तूबर को चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय से मिली खबर के अनुसार मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग के आगामी कार्य के लिये चीन में आरक्षित अंतरिक्ष यात्रियों के चौथे जत्थे का चयन हाल ही में शुरू हुआ है।

इस बार कुल 12 से 14 तक आरक्षित अंतरिक्ष यात्रियों को चुना जाएगा। उन में अंतरिक्ष पायलट 7 या 8 हैं, स्पेसफ्लाइट इंजीनियर और पेलोड विशेषज्ञ कुल 5 या 6 हैं। उनमें पेलोड विशेषज्ञों की संख्या दो के लगभग है। थल सेना, नौसेना और वायु सेना के सक्रिय पायलटों में से एयरोस्पेस पायलटों का चयन किया जाएगा। एयरोस्पेस इंजीनियरिंग और संबंधित क्षेत्रों में लगे वैज्ञानिक अनुसंधान और इंजीनियरिंग तकनीशियनों के बीच एयरोस्पेस उड़ान इंजीनियरों का चयन किया जाएगा। और अंतरिक्ष विज्ञान अनुसंधान और अनुप्रयोग के संबंधित क्षेत्रों में लगे शोधकर्ताओं में से पेलोड विशेषज्ञों का चयन किया जाएगा।

चीनी मानवयुक्त अंतरिक्ष इंजीनियरिंग कार्यालय ने इस चयन का आयोजन किया। अनुमान है कि चयन डेढ़ साल में पूरा होगा। यह पहली बार है कि पेलोड विशेषज्ञों का चयन चीन के हांगकांग व मकाओ क्षेत्रों में भी किया जाएगा।

चंद्रिमा

रेडियो प्रोग्राम