इलेक्ट्रिक वाहनों और मोटरसाइकिलों से बनी एक विशेष टीम

2022-10-03 16:49:12

पूर्वी चीन के चच्यांग प्रांत के योंगखांग शहर के वांगछुन समुदाय में इलेक्ट्रिक वाहनों और मोटरसाइकिलों से बनी एक विशेष टीम है। वे साल भर बुजुर्गों के लिए स्वेच्छा से रोजमर्रा की चीज़ें खरीदते हैं।

इस टीम के सदस्य के रूप में य्वी लूफिंग को हर दिन बुजुर्गों से कई ऑर्डर मिलते हैं। एक दिन दोपहर 3 बजे य्वी लूफिंग को दादी वांग के लिए ताजा सब्जियां खरीदना का ऑर्डर मिला।

ऑर्डर देने वाली 73 वर्षीय वांग शाओफांग हैं। उनके बच्चे आसपास नहीं रहते हैं। ताजा सब्जियां और दवा खरीदने के लिए बाहर जाना बहुत असुविधाजनक है। ऑर्डर देने के कुछ ही समय बाद, य्वी लूफिंग सुपरमार्केट से सब्जियां खरीद कर ले आयी।

वांगछुन समुदाय की स्थायी आबादी में बुजुर्ग लोगों का अनुपात 30 प्रतिशत अधिक है। इसलिए समुदाय ने ऐसा दल बनाया है, जिसका उद्देश्य बुजुर्गों को रोजमर्रा की चीज़ें खरीदने में मदद करना है।

य्वी लूफिंग ने कहा कि उन्हें बुजुर्गों की मदद करने में बहुत खुशी होती है, और जन कल्याणकारी परियोजनाओं में भाग लेने से उन्हें काफी संतोष मिलता है।

(आलिया)

रेडियो प्रोग्राम