राष्ट्रीय दिवस के मौके पर चीन के दूसरे शताब्दी लक्ष्य की चर्चा

2022-10-01 16:25:59

1 अक्तूबर को चीन का राष्ट्रीय दिवस है। हर वर्ष चीनी लोग धूमधाम से राष्ट्रीय दिवस मनाते हैं। पहले की तुलना में इस साल चीनी लोग ज्यादा प्रतीक्षा में हैं, क्योंकि राष्ट्रीय दिवस के बाद 16 अक्तूबर को चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीसी) की 20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस का आयोजन होगा।

20वीं राष्ट्रीय कांग्रेस में चीन में दूसरा शताब्दी लक्ष्य साकार करने के लिए रणनीतिक योजना बनाई जाएगी और अहम कदम प्रस्तुत किए जाएंगे। चीन का पहला शताब्दी लक्ष्य है कि सीपीसी की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ पर खुशहाल समाज का समग्र तौर पर निर्माण पूरा होगा। यह लक्ष्य पिछले साल हासिल हो चुका है। तो दूसरा शताब्दी लक्ष्य है कि नए चीन की स्थापना की 100वीं वर्षगांठ पर, यानीकि इस शताब्दी के मध्य काल तक चीन एक समृद्ध, लोकतांत्रिक, सभ्य, सामंजस्यपूर्ण और सुंदर मजबूत आधुनिक समाजवादी देश बनेगा। इस लक्ष्य को साकार करने के लिए सरकार क्या योजना बनाएगी, क्या कदम उठाएगी और आम लोगों को क्या फायदा मिलेगा, चीनी लोग इसका इंतजार कर रहे हैं।

चीन के आधुनिकीकरण की अपनी विशेषता है। चीन का आधुनिकीकरण न सिर्फ चीनी लोगों, बल्कि विश्व लोगों को भी लाभ पहुंचाएगा। समान समृद्धि चीन के आधुनिकीकरण की उल्लेखनीय विशेषता है। चीनी लोगों की विश्वदृष्टि है कि दुनिया एक परिवार है। न सिर्फ चीनी लोग, बल्कि दुनिया के सभी लोगों को सुखी जीवन बिताना चाहिए। चीन के आधुनिकीकरण का मतलब है कि चीन उच्च स्तर का खुलापन लागू करेगा, दुनिया के साथ अवसर साझा करेगा और विश्व आर्थिक पुनरुत्थान में ज्यादा उम्मीद जगाएगा।

चीन के आधुनिकीकरण की प्रक्रिया में चीन पारिस्थितिक क्षेत्र में भी दुनिया को फायदा पहुंचाएगा। चीन आधुनिक निर्माण में मनुष्य और प्रकृति के सामंजस्यपूर्ण विकास पर ध्यान देता है और विभिन्न देशों के साथ स्वच्छ व सुंदर दुनिया का निर्माण करता है। इसके अलावा, उच्च तकनीक, प्रतिभा के आदान-प्रदान और आधुनिक निर्माण में भी चीन दुनिया को लाभ पहुंचाएगा।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम