अंतरिक्ष में समय की गणना

2022-10-01 16:28:05

चाइना मीडिया ग्रुप के एशियाई-अफ्रीकी भाषा केंद्र और चीनी विज्ञान व प्रौद्योगिकी संग्रहालय ने हाल में “अंतरिक्ष प्रश्न” शीर्षक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में कंबोडिया की लड़की कांग थेरी ने सवाल पूछा कि अंतरिक्ष में जीवन कैसा होता है? वहां समय तेज है या धीमा, या पृथ्वी के समान है?

अंतरिक्ष में जाने वाले पहले चीनी अंतरिक्ष यात्री और चीन की समानव अंतरिक्ष उड़ान परियोजना के उप मुख्य डिजाइनर यांग लीवेई ने वीडियो के माध्यम से सवालों के जवाब दिए।

यांग लीवेई ने कहा कि आकाश में अंतरिक्ष यात्रियों का जीवन जमीन की तरह होता है। हालांकि काम और आराम करने में अंतरिक्ष यात्री जमीन के साथ तालमेल रखते हैं, लेकिन उन्होंने जो देखा, हम जमीन पर नहीं देखा सकते।

यांग लीवेई ने कहा कि अंतरिक्ष यान लगभग 90 मिनट में पृथ्वी का चक्कर लगाता है। ऐसे में अंतरिक्ष यात्री हर 90 मिनट में एक दिन और रात के चक्र का अनुभव करते हैं। पृथ्वी पर दिन में उज्ज्वल है, जबकि रात को काला है, लेकिन अंतरिक्ष में चाहे दिन हो या रात, ब्रह्मांड हमेशा काला होता है।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम