यूक्रेन मुद्दे को थाईवान मुद्दे से जोड़ने का प्रयास गुप्त उद्देश्यों के साथ राजनीतिक हेरफेर

2022-09-28 18:42:50

 

28 सितंबर को चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में यूक्रेन की स्थिति पर सवालों का जवाब दिया।

   चीनी प्रवक्ता ने कहा कि यूक्रेन मुद्दे पर हमारा रूख हमेशा स्पष्ट रहा है। हम हमेशा इस बात पर कायम रहते हैं कि विभिन्न देशों की प्रभुसत्ता और प्रादेशिक अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए, संयुक्त राष्ट्र चार्टर के उद्देश्यों और सिद्धांतों का पालन किया जाना चाहिए, विभिन्न देशों की वैध सुरक्षा चिंताओं को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, और शांतिपूर्ण ढंग से संकट के समाधान के अनुकूल सभी प्रयास किए जाने चाहिए।

   चीनी प्रवक्ता ने कहा कि एक जिम्मेदार बड़े देश के रूप में चीन शांति और वार्ता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। हम हमेशा शांति के पक्ष में खड़े रहेंगे और स्थिति को कम करने में रचनात्मक भूमिका निभाते रहेंगे।

   चीनी प्रवक्ता ने जोर देते हुए कहा कि थाईवान चीन का एक अविभाज्य हिस्सा है, थाईवान का मुद्दा पूरी तरह से चीन का आंतरिक मामला है, जो मूल रूप से यूक्रेन के मुद्दे से अलग है। यूक्रेन के मुद्दे के माध्यम से थाईवान के मुद्दे को जोड़ने का प्रयास गुप्त उद्देश्यों के साथ राजनीतिक हेरफेर है। यूक्रेन मुद्दे के बारे में उपद्रव करने और " थाईवान स्वतंत्रता" को बढ़ावा देने के अवसर लेने की सभी अलगाववादी कार्यवाही विफल होगी। (वनिता)

 

रेडियो प्रोग्राम