चीन के खिलाफ साइबर हमले पर चुप है अमेरिका

2022-09-28 17:19:24

अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी द्वारा चीन की उत्तर-पश्चिम पॉलिटेक्निकल यूनिवर्सिटी के खिलाफ साइबर हमला करने की जांच के बारे में जांच रिपोर्ट का दूसरा भाग जारी किया गया। इसकी चर्चा में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वनपिन ने 28 सितंबर को आयोजित  संवाददाता सम्मेलन में कहा कि रिपोर्ट में चीन के खिलाफ अमेरिका द्वारा किए गए बड़े साइबर हमलों के और अधिक सबूत सार्वजनिक किए गए हैं।

वांग वनपिन ने कहा कि हाल में चीन ने विभिन्न माध्यमों से अमेरिका से दुर्भावनापूर्ण साइबर हमलों का स्पष्टीकरण देने और शीघ्र ही अवैध कार्रवाई बंद करने की मांग की। लेकिन अब तक अमेरिका चुप है। अमेरिका चीन के बारे में अफवाह फैलाने में सक्रिय है, लेकिन चीन द्वारा जारी सबूतों की अनदेखी कर रहा है। इसके पीछे क्या रहस्य छुपा है।

वांग वनपिन ने कहा कि तथ्यों से बार-बार साबित हुआ है कि अमेरिका दुनिया में साइबर सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा है। विभिन्न देशों को साइबर संप्रभुता का उल्लंघन करने और अंतर्राष्ट्रीय नियमों को नुकसान पहुंचाने वाली कार्रवाई का विरोध करना चाहिए।

(ललिता)

रेडियो प्रोग्राम