डब्ल्यूटीओ का 2022 सार्वजनिक मंच वैश्विक आर्थिक सुधार पर केंद्रित

2022-09-28 15:53:23

 

विश्व व्यापार संगठन का 2022 सार्वजनिक मंच 27 सितंबर को जिनेवा में उद्घाटित हुआ। प्रतिनिधि इस दौरान   चर्चा करेंगे कि महामारी के बाद के दौर में व्यापार से किस तरह आर्थिक सुधार को बढ़ावा दिया जा सकता है, और व्यापार नियमों और संबंधित नीतियों को कैसे सुधारा जा सकता है। ताकि एक अधिक लचीली, अनवरत और समावेशी व्यापार प्रणाली का निर्माण किया जा सके।

   विश्व व्यापार संगठन की महानिदेशक न्गोज़ी ओकोंजो-इवेला ने उद्घाटन समारोह में कहा कि वैश्विक व्यापार और विश्व अर्थव्यवस्था मुश्किल दौर में हैं, दुनिया जलवायु, ऊर्जा और भोजन जैसे कई संकटों के प्रभाव का सामना कर रही है। "हमें पुराने ढांचे के बाहर सोचने और नई समस्याओं को हल करने के लिए नए तरीकों को अपनाने की जरूरत है।"

   इवेला ने यह भी कहा कि वैश्विक आर्थिक मंदी के संकेत बढ़ रहे हैं और व्यापार की संभावना धूमिल हो रही है। लेकिन साथ ही उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि सुधार पर विचार किया जाना चाहिए, विकास फिर से शुरू होना चाहिए, खासकर विश्व व्यापार संगठन के गरीब सदस्यों के लिए, जो बहुत महत्वपूर्ण है।

(वनिता)

रेडियो प्रोग्राम