चीन-क्यूबा कूटनीतिक संबंध स्थापना की 62वीं वर्षगांठ को मनाने की गतिविधियों का शुभारंभ

2022-09-26 11:52:59

चीन और क्यूबा के बीच कूटनीतिक संबंध की स्थापना की 62वीं वर्षगांठ को मनाने की गतिविधियों की शुभारंभ रस्म 25 सितंबर को चीन स्थित क्यूबा के दूतावास में आयोजित हुई। दोनों देशों के किशोरों और बच्चों ने इस गतिविधि में भाग लिया।


शुभारंभ रस्म में, चीन में क्यूबा के राजदूत कार्लोस मिगुएल परेरा ने कहा कि इस वर्ष क्यूबा और चीन के बीच राजनयिक संबंध की स्थापना की 62वीं वर्षगांठ ही नहीं, क्यूबा तक चीनी लोगों की पहुंच की 175वीं वर्षगांठ भी है। आज की यह गतिविधि दोनों देशों के बीच मैत्री को व्यक्त करती है। चीनी बाल-बच्चे दूसरे देशों की स्थिति को जानने की जिज्ञासा है। हम इस गतिविधि के माध्यम से चीनी बच्चों को क्यूबा की जानकारी लेने देंगे।


उधर, चीनी सार्वजनिक कूटनीति और सांस्कृतिक आदान-प्रदान केंद्र के प्रधान मा चनश्वान ने कहा कि देशों के बीच संबंध की मजबूती लोगों के बीच घनिष्ठ आवाजाही पर निर्भर रहता है। 62 साल पहले, क्यूबा चीन लोक गणराज्य के साथ कूटनीतिक संबंध स्थापित करने वाला पहला लाटिन अमेरिकी और कैरेबियाई देश बन गया। उस समय से ही दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत मित्रवत आधार स्थापित हुआ। क्यूबा चीन का अच्छा भाई और अच्छा साथी है। मानविकी आदान-प्रदान के रूप में युवाओं के बीच आदान-प्रदान देशों के बीच आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण भाग है। युवा और किशोर देश का भविष्य है, चीनी सार्वजनिक कूटनीति और सांस्कृतिक आदान-प्रदान केंद्र दोनों देशों के युवाओं और किशोरों के बीच दोस्ती बनाने और आदान-प्रदान करने का मंच स्थापित करेगा, उन्हें एक दूसरे देश में अनुभव प्राप्त करने और प्रत्यक्ष आदान-प्रदान करने का मौका मुहैया करवाएगा, ताकि वे चीन और क्यूबा के बीच संस्कृति और मैत्री के उत्तराधिकारी बन सकेंगे।  

शुभारंभ रस्म में राजदूत कार्लोस मिगुएल परेरा और मा चनश्वान ने एकसाथ दोनों देशों के बच्चों को अंतरराष्ट्रीय आदान-प्रदान प्रमाण-पत्र तथा "छोटे नागरिक द्वारा बड़ी कूटनीति का संवर्धन" शीर्षक परियोजना के अभ्यास का प्रमाण-पत्र जारी किया।

(श्याओ थांग)

रेडियो प्रोग्राम