अमेरिका एक वास्तविक प्रतिबंध लगाने वाली महाशक्ति है

2022-09-26 17:22:26

 

चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 26 सितंबर को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अमेरिका एक वास्तविक प्रतिबंध लगाने वाली महाशक्ति है।

   रिपोर्ट के अनुसार ईरानी राष्ट्रपति, जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति, बोलीविया के राष्ट्रपति, क्यूबा के विदेश मंत्री और अन्य देशों के नेताओं ने 77वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा की आम बहस में अपने-अपने भाषण में अमेरिका के एकतरफा प्रतिबंध लगाने के आधिपत्यपूर्ण कार्य की निंदा की।

   चीनी प्रवक्ता ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2000 से 2021 तक अमेरिका के विदेशी प्रतिबंधों में 933 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। अब तक अमेरिका ने दुनिया के लगभग 40 देशों पर आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं, जिससे दुनिया की लगभग आधी आबादी प्रभावित हुई है, जिससे गंभीर मानवीय आपदाएं हुई हैं। अमेरिकी मीडिया ने बताया कि प्रतिबंध अमेरिकी विदेश नीति के लिए पसंद का हथियार बन गए हैं।

   चीनी प्रवक्ता ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में अमेरिका ने क्यूबा, बेलारूस, सीरिया, जिम्बाब्वे और अन्य देशों पर एकतरफा प्रतिबंध लगाए हैं, और डीपीआरके, ईरान, वेनेजुएला और अन्य देशों पर दबाव बढ़ाया है। (वनिता)

  

रेडियो प्रोग्राम